• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के पंडाल में करंट से मौत के बाद प्रशासन सख्‍त, 24 घंटे वाॅलंटियर और कैमरे जरूरी, नए नियम भी मानने होंगे

पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वयबिजली कंपनी ने पंडाल समितियों, टेंट संचालकों और विद्युत डेकोरेशन करने वालों से अपने दायित्वों का पालन करने की अपील की है...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 10:32:18 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 10:32:18 PM (IST)
जबलपुर के पंडाल में करंट से मौत के बाद प्रशासन सख्‍त, 24 घंटे वाॅलंटियर और कैमरे जरूरी, नए नियम भी मानने होंगे
पुलिस अधिकारियों ने समितियों से पंडाल परिसर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. बिजली सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराएगा
  2. डीजे पर रोक, दो बाक्स से अधिक पर होगी कार्रवाई
  3. लापरवाही पर एफआईआर तक की आएगी नौबत

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र में नवरात्र और दुर्गा प्रतिमा स्थापना को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। सीएसपी सतीश कुमार साहू और थाना प्रभारी राजकुमार खटीक के नेतृत्व में हुई बैठक में दुर्गा पंडाल समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को शासन के नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने की समझाइश दी गई।

प्रतिमा स्थल पर 24 घंटे मौजूद रखने के निर्देश

बैठक में समिति के वाॅलंटियर को प्रतिमा स्थल पर 24 घंटे मौजूद रखने के निर्देश दिए गए। पंडाल में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाना भी अनिवार्य बताया गया।

डीजे पर प्रतिबंध, साउंड पर भी निगरानी

बैठक में बताया गया कि डीजे साउंड पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। दो बाक्स से अधिक साउंड बजाने पर संबंधित पंडाल समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समितियों को ध्वनि संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।


भंडारे में डस्टबिन रखना जरूरी

पंडालों में होने वाले भंडारे के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति की ओर से पर्याप्त डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने समितियों से पंडाल परिसर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।बैठक में अधिकारियों ने कहा कि नवरात्र पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी समितियां निर्धारित नियमों का पालन करें।

हर दुर्गा पंडाल में मौजूद रहे बिजली कर्मचारी

नवरात्र और दशहरा के दौरान बिजली हादसे रोकने के लिए बिजली कंपनी ने इस बार दुर्गा पंडालों की निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी की है। शहर में लगने वाले प्रत्येक दुर्गा पंडाल पर एक बिजली कर्मचारी तैनात किया जाएगा।

बिजली सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराएगा

कर्मचारी पंडाल समिति, लाइट डेकोरेटर और पुलिस के नोडल अधिकारी के साथ समन्वय कर बिजली सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराएगा। सुरक्षा में लापरवाही मिलने पर जरूरत के अनुसार एफआईआर तक की कार्रवाई की जाएगी।

करीब 500 अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशाला

सोमवार शाम जेयू पावर हाउस में अधीक्षण यंत्री संजय अरोरा के नेतृत्व में करीब 500 अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर सहायक लाइनमैन, लाइनमैन, टेस्टिंग असिस्टेंट, कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता और कार्यपालन अभियंता शामिल हुए।

विद्युत व्यवस्था में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें

करीब चार घंटे चली कार्यशाला में त्योहारों के दौरान बिजली हादसों के संभावित कारण और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से दी गई।पंडाल में टीसी और सुरक्षा मानकों पर नजरबिजली कंपनी ने पंडालों में टीसी सहित अन्य विद्युत व्यवस्था में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मानकों की अनदेखी मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त

कर्मचारियों को अपने क्षेत्र के पंडालों में बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर, केबल और तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए समिति पदाधिकारियों और डेकोरेटरों को समझाइश देने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

शांति समिति की बैठकों में अनिवार्य रूप से शामिल हों

शांति समिति की बैठक में भी रहेंगे अधिकारीसभी बिजली अधिकारियों को थाना स्तर पर होने वाली शांति समिति की बैठकों में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली कंपनी की ओर से त्योहारों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से संबंधित तीन पेज का परिपत्र भी अधिकारियों को दिया गया है। इसे संबंधित शांति समितियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारी

कंपनी का कहना है कि पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से त्योहार सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। विद्युत निरीक्षक और विद्युत सुरक्षा विभाग से भी सुरक्षा संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है।

संजय अरोरा, अधीक्षण अभियंता, नगर वृत्त जबलपुर ने बताया कि नवरात्रि और दशहरा के दौरान बिजली सुरक्षा को लेकर मैदानी अमले को विशेष निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक पंडाल पर कर्मचारी की तैनाती से समिति और डेकोरेटर को मौके पर ही सुरक्षा संबंधी सावधानियां बताई जा सकेंगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के निजी अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम