• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में सुबह आसमान में दिखा सेना का हॉट एयर बैलून, लोगों ने रोके कदम और खींची तस्वीरें

बुधवार सुबह शहर के आसमान में एक रंग-बिरंगा हॉट एयर बैलून लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा कि बैलून कहां से उड़ा और कहां जाकर उतरेगा।

By Alok BanerjeeEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 09:06:55 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 09:06:55 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर में सुबह आसमान में दिखा सेना का हॉट एयर बैलून, लोगों ने रोके कदम और खींची तस्वीरें
भारतीय सेना का प्रतीक चिन्ह साफ नजर आ रहा। नईदुनिया

HighLights

  1. बैलून सेना के एडवेंचर विंग की उड़ान का हिस्सा
  2. हॉट एयर बैलून नजर आया तो लोग ठिठक गए
  3. हॉट एयर बैलून के अभियान संचालित होते रहते हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। हरे, लाल, पीले और सफेद रंग के इस बड़े गुब्बारे को देखकर सड़कों पर चलते लोग, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग और छतों पर खड़े लोगों ने मोबाइल से उसकी तस्वीरें और वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

बैलून सेना के एडवेंचर विंग की उड़ान का हिस्सा

तस्वीर में गुब्बारे पर भारतीय सेना का प्रतीक चिन्ह साफ नजर आ रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बैलून सेना के एडवेंचर विंग की उड़ान का हिस्सा है।

naidunia_image

जबलपुर में सेना का आर्मी एयरो नोडल सेंटर स्थित है

गौरतलब है कि जबलपुर में ही जम्मू-कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में सेना का आर्मी एयरो नोडल सेंटर स्थित है, जहां से हॉट एयर बैलून के अभियान समय-समय पर संचालित होते हैं।

naidunia_image

बैलून काफी देर तक आसमान में तैरता नजर आया

सेना की ओर से युवाओं में साहसिक खेलों और एडवेंचर के प्रति रुचि जगाने के लिए इस तरह की उड़ानें भरी जाती हैं।सुबह की साफ हवा में बैलून काफी देर तक आसमान में तैरता नजर आया।

naidunia_image

धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए आंखों से ओझल हो गया

कुछ देर बाद वह धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए आंखों से ओझल हो गया। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा कि बैलून कहां से उड़ा और कहां जाकर उतरेगा।

naidunia_image

बैलून सूर्य हॉफ मैराथन के प्रचार प्रसार के लिए था

सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैलून सूर्य हॉफ मैराथन के प्रचार प्रसार के लिए था पिछले वर्ष भी इस तरह का बैलून प्रचार प्रसार के लिए निकल गया था ताकि लोगों में जागरूकता हो और भी अधिक से अधिक लोग सूर्य हाफ मैराथन का हिस्सा बने


naidunia_image

यह भी पढ़ें- जबलपुर में फाइनेंस के नाम पर ट्रक हड़पा, 10 लाख रुपये भी नहीं चुकाए; भाई के नाम कराया नामांतरण

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।