बिहार वापसी की तैयारी... जबलपुर और कटनी से 160 बच्चे 23 अप्रैल को भेजे जाएंगे घर, रेलवे ने दी विशेष बोगी
बिहार से महाराष्ट्र व कर्नाटक के मदरसों में धार्मिक शिक्षा दिलाने ले जाए जा रहे बच्चों के मामले में जांच के बाद अब बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने उ ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 20 Apr 2026 10:26:01 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Apr 2026 10:26:01 PM (IST)
जबलपुर और कटनी से 160 बच्चे 23 अप्रैल को भेजे जाएंगे घरनईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। बिहार से महाराष्ट्र व कर्नाटक के मदरसों में धार्मिक शिक्षा दिलाने ले जाए जा रहे बच्चों के मामले में जांच के बाद अब बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने उनको वापस भेजने की तैयारी कर ली है। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के तीन बच्चों को पहले ही सीडब्ल्यूसी ने वापस भेज दिया है। इसके बाद अब बिहार के अररिया व उससे लगे क्षेत्रों के शेष बचे 160 बच्चों को घर भेजा जाएगा।
रेलवे की विशेष बोगी से 23 अप्रैल को होगी रवानगी
बाल कल्याण समिति व जीआरपी ने रेलवे के अधिकारियों से पत्राचार कर बच्चों को एक साथ भेजने के लिए बिहार की किसी भी ट्रेन में बोगी उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। रेलवे ने मंजूरी दे दी है और 23 अप्रैल को बच्चों को सीडब्ल्यूसी व जीआरपी की निगरानी में जबलपुर व कटनी दोनों स्थानों पर बाल आश्रय गृह से वापस भेजा जाएगा। बिहार सीडब्ल्यूसी से मात्र सात बच्चों की रिपोर्ट आना बाकी है। देर रात उनकी रिपोर्ट भी बाल कल्याण समिति कटनी को मिलने की उम्मीद है। दो दिन में सभी की कार्रवाई पूरी करते हुए बच्चों को रवाना कर दिया जाएगा।