Jabalpur Crime: खेत की मेढ़ पर मिला शव सिर कुचला हुआ युवती का शव, नहीं हो सकी पहचान; हाथ पर मेहंदी से लिखा है तनु और ईशू
जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र में रविवार सुबह खेत की मेढ पर ग्रामीणों को एक युवती का शव मिला। युवती के सिर को पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 16 Feb 2026 01:46:01 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Feb 2026 01:48:47 AM (IST)
सिर कुचलकर युवती की हत्या (सांकेतिक पोटो)HighLights
- खेत की मेढ़ पर मिला युवती का शव
- सिर कुचलकर की गई है युवती की हत्या
- शव की अब तक नहीं हो सकी है पहचान
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: पाटन थाना क्षेत्र में एक युवती का सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसके बाद शव को खेत की मेढ़ पर छोड़कर आरोपी भाग गए। रविवार को युवती का शव मिलने पर घटना सामने आई।
जानकारी के अनुसार, नुनसर चौकी के ग्राम सिमरिया में रविवार को सुबह स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ शव देखा। तुरंत पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो शव एक युवती का था, जिसका चेहरा कुचल दिया गया था।
इसके बाद एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की। मौके से नमूने लेने के साथ ही फिंगर प्रिंट लिए। मृतका की पहचान के लिए प्रयास किए, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। पुलिस उसके हुलिए के आधार पर आसपास के थानों में गुम इंसान के बारे में जानकारी ले रही है। उसकी पहचान के प्रयास कर रही है।
हाथ में ब्रेसलेट और लगी है मेहंदी
मृतका की आयु लगभग 18 से 20 वर्ष के मध्य होने का अनुमान है। उसके हाथ में मेहंदी लगी है। दोनों हाथ में ब्रेसलेट पहने हुए हैं। आसमानी रंग का परिधान है। हाथ में मेहंदी से तनु और ईशू लिखा हुआ है।
हत्या कर शव फेंकने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और की गई है। आरोपित शनिवार की रात को शव लेकर पहुंचे और उसके गांव के पास फेंककर भाग गए हैं। उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।