मदन महल पहाड़ी पर तीसरे दिन भी गरजा बुलडोजर, 14 मकान ढहाए, 22 परिवारों को किया रिलोकेट
जबलपुर की ऐतिहासिक मदन महल पहाड़ी पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 10 Mar 2026 07:48:01 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Mar 2026 07:48:01 AM (IST)
नगर निगम ने 14 अतिक्रमण ढहाते हुए 22 परिवारों को तेवर में विस्थापित किया।HighLights
- 22 परिवारों को तेवर में विस्थापित किया गया
- सर्वे में 21 हेक्टेयर भूमि पर 714 कब्जे चिन्हित
- पुलिस सुरक्षा में अभियान मंगलवार को भी जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर की ऐतिहासिक मदन महल पहाड़ी पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। अभियान के तीसरे दिन नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर पहाड़ी के निचले और मध्यम हिस्से में बने 14 अतिक्रमण ढहा दिए। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
![naidunia_image]()
22 परिवारों को किया गया विस्थापित
नगर निगम की कार्रवाई के दौरान 22 परिवारों को उनके घरेलू सामान सहित तेवर में विस्थापित किया गया। यह कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के पालन में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के संयुक्त सहयोग से की जा रही है।
पुरवा क्षेत्र के भैरो नगर बड़ा पत्थर इलाके में अवैध रूप से किए गए कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है।
714 अतिक्रमण चिह्नित
प्रशासन द्वारा किए गए सर्वे के दौरान इस क्षेत्र की करीब 21 हेक्टेयर भूमि पर कुल 714 अतिक्रमण चिह्नित किए गए थे। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने से पहले यहां रहने वाले लोगों को तेवर और भड़पुरा में 15 गुणा 30 फीट के प्लॉट भी आवंटित किए हैं।
इसके अलावा अस्थायी आशियाना बनाने के लिए उन्हें बल्ली, तिरपाल और रस्सी जैसी आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।
किराए पर दिए गए थे कई मकान
सर्वे के दौरान यह भी सामने आया कि पहाड़ी पर बने अधिकांश अतिक्रमण ऐसे लोगों के हैं जिन्होंने अवैध कब्जा कर मकान बना लिए और उन्हें किराए पर दे दिया।
इन मकानों में रहने वाले लोगों के पास दोपहिया वाहन, एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन सहित कई अन्य घरेलू सुविधाएं भी मिलीं।
सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी कार्रवाई
मदन महल पहाड़ी पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई फिलहाल शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा।