• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में चार चोरियों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद

घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। फुटेज में मिले हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई।

By Ramkrishan paramhans pandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 27 Oct 2026 02:31:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Oct 2026 02:31:13 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर में चार चोरियों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद
बरामद किए गए सोने व चांदी के आभूषण। सौजन्‍य पुलिस

HighLights

  1. ताले तोड़कर जेवर और नकदी पर किया था हाथ साफ
  2. महाराजपुर क्षेत्र से पकड़े गए आरोपी, चार वारदातें कबूलीं
  3. जून से अक्टूबर के बीच चार घरों को बनाया था निशाना

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर । अधारताल थाना क्षेत्र में हुई चार नकबजनी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब सात लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

अनूप मूल रूप से भिलाई पावर हाउस का रहने वाला है

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप दीप घसिया (25) निवासी घसिया कॉलोनी, ठक्कर ग्राम और चिंटू उर्फ अनूप कुमार (30) निवासी घसिया कॉलोनी, अधारताल के रूप में हुई है। अनूप मूल रूप से भिलाई पावर हाउस, छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।


आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। फुटेज में मिले हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने महाराजपुर, अधारताल क्षेत्र से दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने चार अलग-अलग मकानों के ताले तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया।

  1. पहली वारदात 27 जून की रात रविंद्र नगर में हुई थी, जहां घर से सोने के कड़े, अंगूठियां, हार, टॉप्स, चांदी के आभूषण, घड़ियां और नकदी चोरी हुई थी।
  2. दूसरी घटना रिछाई में हुई, जहां आलमारी का ताला तोड़कर सोने की नथ और चांदी के आभूषण ले गए थे।
  3. तीसरी वारदात महाकौशल नगर में हुई, जबकि चौथी घटना पुष्पक नगर में परिवार के दुर्गा दर्शन के लिए जाने के दौरान हुई।

25 ग्राम सोना- चांदी के आभूषण बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर सोने की दो अंगूठियां, नथ, बेंदी सहित करीब 25 ग्राम सोना तथा करीब 1500 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। इनमें करधन, चूड़ियां, पायल, सिक्के, लॉकेट, छत्र, मूर्ति, बेड़ी, बिछिया और बेलपत्र समेत अन्य सामान शामिल है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में पुलिस चौकी पर नाबालिग साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल बम फेंके, कारावास के साथ अर्थदंड भी लगाया

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।