• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

मध्य प्रदेश में बस किराया बढ़ा... जबलपुर में अब 5 किमी तक 10 रुपये न्यूनतम किराया, देखें लिस्ट

परिवहन विभाग के अनुसार अब सामान्य बसों में पहले पांच किलोमीटर तक का न्यूनतम किराया सात रुपये के स्थान पर 10 रुपये होगा।

By Pankaj TiwariEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 06:27:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 06:27:16 PM (IST)
मध्य प्रदेश में बस किराया बढ़ा... जबलपुर में अब 5 किमी तक 10 रुपये न्यूनतम किराया, देखें लिस्ट
मध्य प्रदेश में बस किराया बढ़ा (AI generated image)

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। प्रदेश सरकार की ओर से जारी नए गजट नोटिफिकेशन के बाद जबलपुर शहर और आसपास संचालित बसों का किराया बढ़ जाएगा। परिवहन विभाग के अनुसार अब सामान्य बसों में पहले पांच किलोमीटर तक का न्यूनतम किराया सात रुपये के स्थान पर 10 रुपये होगा। वहीं पांच किलोमीटर से अधिक दूरी पर अब प्रति किलोमीटर 1.25 रुपये की जगह दो रुपये की दर से किराया लिया जाएगा।

नई दरें लागू होने से जबलपुर से पनागर, भेड़ाघाट, मझौली, कुंडम, बरगी, मनेरी और अन्य उपनगरीय मार्गों पर सफर महंगा हो जाएगा। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा ने बताया कि यदि कोई यात्री 5.5 किलोमीटर की दूरी तय करता है तो उसे पहले पांच किलोमीटर के लिए न्यूनतम 10 रुपये और शेष आधा किलोमीटर के लिए दो रुपये अतिरिक्त देने होंगे। यानी ऐसे यात्री का कुल किराया 12 रुपये होगा। उन्होंने बताया कि नए गजट नोटिफिकेशन के अनुसार सभी संचालकों को संशोधित किराया लागू करना होगा।


प्रमुख मार्गों पर संभावित नया किराया

मार्ग दूरी (किमी) पुराना अनुमानित किराया नया अनुमानित किराया
रेलवे स्टेशन - देवरी (पनागर) 23 30 46
पाटन बायपास - भेड़ाघाट 26 34 52
तिलवारा घाट - देवरी 28 36 56
पिपरिया - भेड़ाघाट 36 46 72
रेलवे स्टेशन - शाहपुरा 36 46 72
रांझी - डोंगरिया इंडस्ट्रियल एरिया 38 49 76
देवरी - भेड़ाघाट 39 50 78
रेलवे स्टेशन - कटंगी बस स्टैंड 40 51 80
आईएसबीटी - बरेला 23 30 46
आईएसबीटी - मनेरी 44 56 88
रेलवे स्टेशन - मझौली 48 61 96
रेलवे स्टेशन - सिहोरा 46 58 92
आईएसबीटी - कुंडम 53 67 106

गणना का आधार: पहले पांच किमी तक न्यूनतम सात रुपये तथा उसके बाद 1.25 प्रति किमी। अब पहले पांच किमी तक न्यूनतम 10 तथा उसके बाद दो रुपये प्रति किमी।

शहरी और उपनगरीय मार्गों पर पड़ेगा सीधा असर

गजट में जबलपुर के 18 शहरी एवं उपनगरीय मार्गों को अधिसूचित किया गया है। इनमें रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, रांझी, पाटन, भेड़ाघाट, बरगी, कुंडम, सिहोरा, मझौली, बरेला, मनेरी और देवरी (पनागर) जैसे प्रमुख रूट शामिल हैं। नई किराया व्यवस्था लागू होने के बाद प्रतिदिन इन मार्गों पर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों की यात्रा लागत बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में 7 अगस्त की रात से बसें बंद, सैकड़ों बसों के पहिए थमेंगे, नई परिवहन नीति के विरोध में फैसला

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार संशोधित किराया सूची शीघ्र ही बस संचालकों को उपलब्ध करा दी जाएगी, जिसके बाद नई दरों के अनुसार यात्रियों से किराया वसूला जाएगा।