जबलपुर में आयुध फैक्ट्री की रोड पर आया मगरमच्छ, नाइट शिफ्ट के कर्मचारियों के उड़े होश; मचा हड़कंप
जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया में नाइट शिफ्ट के दौरान सड़क पर मगरमच्छ मिलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 07 Apr 2026 09:24:20 AM (IST)Updated Date: Tue, 07 Apr 2026 09:24:20 AM (IST)
आयुध निर्माणी खमरिया में मगरमच्छ की दस्तकHighLights
- तालाबों के बीच आवाजाही करता है मगरमच्छ
- वन विभाग के प्रयास अब तक रहे असफल
- नाइट शिफ्ट कर्मियों में मचा हड़कंप और दहशत
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: आयुध निर्माणी खमरिया में नाइट शिफ्ट में काम पर जा रहे कर्मचारियों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब निर्माणी के प्रवेश मार्ग पर बीच सड़क पर एक मगरमच्छ बैठा मिला। अचानक सामने आए इस दृश्य से वहां मौजूद कर्मियों में दहशत फैल गई।
तालाबों से सड़क तक पहुंचा मगरमच्छ
जानकारी के अनुसार निर्माणी के द्वार क्रमांक तीन के आसपास दोनों ओर तालाब स्थित हैं, जिनका उपयोग निर्माणी और स्टेट एरिया में पानी की आपूर्ति के लिए किया जाता है। बीते कुछ वर्षों में परियट जलाशय से मगरमच्छ पाइपलाइन के रास्ते इन तालाबों तक पहुंच गए और समय के साथ बड़े हो चुके हैं।
पहले भी हो चुके हैं पकड़ने के प्रयास
वन विभाग द्वारा कई बार इन मगरमच्छों को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक एक भी मगरमच्छ पकड़ में नहीं आ सका। बताया जा रहा है कि ये मगरमच्छ एक तालाब से दूसरे तालाब तक जाने के लिए उसी रास्ते का उपयोग करते हैं, जिससे कर्मचारी रोजाना निर्माणी में प्रवेश करते हैं।
जाली में फंसा मगरमच्छ, टला खतरा
घटना के दौरान जैसे-जैसे कर्मचारियों की भीड़ बढ़ी, मगरमच्छ वहां से आगे बढ़ गया, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर जाली में फंस गया। इसके बाद कर्मियों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिससे संभावित खतरे को टालने में मदद मिली।