• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में चिकन के रेट पर विवाद... युवक की नाले में फेंककर हत्या; फौजी जीजा ने भागकर बचाई जान

गोराबाजार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात चिकन खरीदने के दौरान कीमत को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। तिलहरी डीमार्ट के सामने सिकंदर चिकन शॉप पर...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 10:44:25 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 10:44:25 PM (IST)
जबलपुर में चिकन के रेट पर विवाद... युवक की नाले में फेंककर हत्या; फौजी जीजा ने भागकर बचाई जान
जबलपुर में चिकन के रेट पर विवाद (AI Image)

HighLights

  1. चिकन के दाम को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने किया हमला
  2. सेना के जवान जीजा के सामने साले को खंदारी नाले में फेंका
  3. पुलिस ने चिकन दुकान संचालक समेत 5 पर दर्ज की हत्या की FIR

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गोराबाजार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात चिकन खरीदने के दौरान कीमत को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। तिलहरी डीमार्ट के सामने सिकंदर चिकन शॉप पर एक युवक और उसके सेना में नायक जीजा पर डंडे से हमला किया गया। केबल वायर से मारपीट की गई। मारपीट के दौरान युवक कजरवारा रोड पिंकी सिटी मंगलेश्वरी कॉलोनी निवासी अर्जुन सिंह (25) को खंदारी नाला पुल से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं जीजा सेना में नायक रूपेंद्र सिंह (33) भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसने भागकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। पुलिस ने रविवार को चिकन दुकान संचालक सिकंदर खटीक, उसके बेटे हर्ष खटीक और तीन कर्मचारियों इमरान, सोनू व मनीष के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


साले के साथ चिकन लेने पहुंचे तो रेट को लेकर हुई कहासुनी

मूलतः भिंड जिले में गोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम राउपुरा निवासी रूपेंद्र सिंह हरियाणा के हिसार स्थित भारतीय सेना के 33 वीं आर्मर्ड कोर में नायक के पद पर पदस्थ हैं। वह अवकाश पर कुछ दिनों पूर्व जबलपुर आए थे। शनिवार को वह कजरवारा रोड पर अपनी ससुराल पहुंचे, जहां उनकी पत्नी का भाई अर्जुन रहता है। वह एमएससी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

शनिवार की रात को वह अर्जुन सिंह के साथ मोपेड से चिकन खरीदने डीमार्ट के सामने सिकंदर चिकन शॉप पहुंचा था। चिकन के रेट को लेकर अर्जुन की दुकान पर मौजूद हर्ष खटीक से कहासुनी हो गई। हर्ष ने अर्जुन को अपशब्द कहे और विरोध करने पर डंडे से मारपीट शुरू कर दी। रूपेंद्र बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

केबल वायर व डंडों से पीटा, फिर पुल से नीचे फेंका

अर्जुन और हर्ष के बीच विवाद के दौरान वहां पर हर्ष के पिता और चिकन दुकान संचालक सिकंदर खटीक पहुंचा। इसी दौरान दुकान में काम करने वाले इमरान, सोनू व मनीष भी वहां पहुंच गए। सिकंदर के हाथ में मोटा केबल वायर एवं अन्य आरोपियों के हाथ में डंडे थे।

पांचों ने मिलकर अर्जुन और रूपेंद्र के साथ मारपीट की। जान बचाने के लिए अर्जुन वहां से भागा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए खंदारी नाला पुल तक पहुंच गए। अर्जुन ने छोड़ देने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपी नहीं माने। उसे उठाकर खंदारी नाला पुल से नीचे फेंक दिया।

मिलिट्री अस्पताल में भर्ती, देर रात नाले में मिला अर्जुन का शव

पुलिस को दिए बयान में रूपेंद्र ने आरोप लगाया कि पुल की बाउंड्री के पास अर्जुन को घेरकर उसके साथ फिर मारपीट की गई और उसे पुल के नीचे धक्का दे दिया गया। इसके बाद रूपेंद्र वहां से भागकर अपनी मोपेड से निकला। आरोपियों ने उसे दौड़ाया, लेकिन वह जैसे-तैसे भागकर घर पहुंचा। उसे पत्नी अस्पताल लेकर गई। गंभीर चोटें आने पर उसे मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बारिश में खंदारी नाला में पानी था। आरोपियों के पुल से धक्का देने से अर्जुन जाकर सीधे बहते नाले में नीचे गिरा और पानी में डूब गया। घटना की सूचना पर गोराबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और नाले में तलाश शुरू कराई। रात के अंधेरे में तलाशी के दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान अर्जुन मृत अवस्था में मिला। उसके शरीर पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- MP Weather: 21 सितंबर को इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में होगा बारिश, यहां चलेंगी तेज हवाएं; 25 को भारी वर्षा की चेतावनी