• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के जिला पंचायत कार्यालय में घुसकर सहायक विकासखंड प्रबंधक को जांच से नाराज पति ने मारे थप्पड़ और लात

साथी कर्मचारियों ने किसी तरह आरोपित योगेश सोनी को वहां से बाहर निकाला। पूरी घटना कार्यालय में लगे कैमरे में कैद हुई है, जिसका वीडियो सामने आया है।

By Atul ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 06:30:54 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 06:30:54 PM (IST)
जबलपुर के जिला पंचायत कार्यालय में घुसकर सहायक विकासखंड प्रबंधक को जांच से नाराज पति ने मारे थप्पड़ और लात
महिला अधिकारी को मारने के बाद कर्मचारियों से विवाद करता आरोपित याेगेश सोनी। सौजन्‍य वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. गाली-गलौच कर उनके साथ मारपीट
  2. कर्मचारी ने बीच-बचाव कर बचाया
  3. जबलपुर, कुंडम और सिहोरा में FIR

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने कार्यालय में घुसकर परियोजना प्रबंधक अंजुला झा के साथ मारपीट कर दी। घटना बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे की है।

अंजुला झा के साथ गाली-गलौच

दरअसल जनपद पंचायत में ही पदस्थ सहायक विकासखंड प्रबंधक आरती सोनी के पति आरोपित योगेश सोनी जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और अंजुला झा के साथ गाली-गलौच करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी।

कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई

इस दौरान उसने पहले महिला को थप्पड़ मारा और फिर जब कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया तो उन्होंने पीडित महिला अधिकारी को मार दी। इस घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।

विभागीय जांच बनी विवाद की वजह

सिहोरा में वित्तीय अनियमित्ता और फर्जीवाड़े से जुड़ी एक शिकायत पर परियोजना प्रबंधक अंजुला झा द्वारा सहायक विकासखंड प्रबंधक और आरोपित की पत्नी आरती सोनी की विभागीय जांच की जा रही है। इस जांच से नाराज होकर आरोपित ने जिला पंचायत के प्रथम दल पर बने चेम्बर योगेश सोनी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने अंजुला के साथ मारपीट की।

अपशब्द कहे, अभद्रता की

घटना के बाद महिला अधि‍कार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कार्यालय में शासकीय कार्य कर रही थीं, तभी योगेश सोनी अचानक उनके कक्ष में घुस आए। उन्होंने कथित तौर पर अपशब्द कहे, अभद्रता की और शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट शुरू कर दी।


एफआइआर की दर्ज, आरोपी की तलाश

घटना के दौरान अंजुला झा अपनी चेयर पर बैठी थीं। योगेश सोनी ने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी ने महिला अधिकारी को लात मार दी। कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें कार्यालय से बाहर निकाला।

विभिन्‍न धाराओं में प्रकरण दर्ज

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने योगेश सोनी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपित के खिलाफ कुंडम और सिहोरा में भी अभद्रता को लेकर थाने में एफआइआर दर्ज की गई।

बेलबाग थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- मुख्यालय ग्वालियर-जबलपुर में, हाजिरी भोपाल में... सरकारी दावों को ठेंगा दिखाते आला अफसर, मनमानी पर मौन शासन