• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में वाणिज्यिक कर अधिकारी के घर लोकायुक्‍त का छापा, आय से 264.64 प्रतिशत अधिक संपत्ति; माता-पिता व पत्‍नी के नाम भी प्लॉट

जांच में जबलपुर में आरोपी के नाम 278.74 वर्गमीटर भूमि, पत्नी के नाम दो भूखंड और भोपाल में जमीन पर बना बंगला व एक फ्लैट सामने आया है।

By Ramkrishan paramhans pandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 27 Oct 2026 10:01:52 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 Oct 2026 10:01:52 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर में वाणिज्यिक कर अधिकारी के घर लोकायुक्‍त का छापा, आय से 264.64 प्रतिशत अधिक संपत्ति; माता-पिता व पत्‍नी के नाम भी प्लॉट
जबलपुर, भोपाल और सागर में जमीन-मकान, वाहन व बीमा पॉलिसियों समेत कई संपत्तियों का सत्यापन, जांच जारी। नईदुनिया

HighLights

  1. आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज, सुबह 6 बजे से कार्रवाई
  2. 1.03 करोड़ की आय के मुकाबले 3.78 करोड़ रुपए का व्यय
  3. आय से 264.64 प्रतिशत अधिक संपत्ति-व्यय का दावा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ लोकायुक्‍त जबलपुर ने वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष कुमार जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके आवास पर छापा कार्रवाई शुरू की है।

naidunia_image

रिलायबल डेवलपर कॉलोनी में कार्रवाई जारी

लोकायुक्‍त के अनुसार 27 अक्टूबर को सुबह करीब 6 बजे से जिलहरी स्थित रिलायबल डेवलपर कॉलोनी में कार्रवाई जारी है। आरोपी वर्तमान में दमोह में पदस्थ बताए गए हैं।

naidunia_image

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी

लोकायुक्‍त को मनीष कुमार जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया द्वारा किए गए सत्यापन में शिकायत प्रथमदृष्टया सही पाए जाने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

naidunia_image

आय का 264.64 प्रतिशत अनुपातहीन व्यय बताया

प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी की कुल आय 1,03,73,317 रुपये के मुकाबले अब तक 3,78,25,707 रुपये का व्यय सामने आया है। लोकायुक्‍त ने इसे आय का 264.64 प्रतिशत अनुपातहीन व्यय बताया है।

naidunia_image

पत्नी के नाम करीब 402 वर्गमीटर का प्लॉट भी

जांच में पत्नी के नाम करीब 402 वर्गमीटर का प्लॉट भी दर्ज है। सागर के बंडा में आरोपी की माता और पिता के नाम जमीन पर बने मकानों का भी सत्यापन किया जा रहा है।

naidunia_image

बीमा पॉलिसियों पर करीब 33.94 लाख रुपये का व्यय

लोकायुक्‍त के मुताबिक परिवार के नाम ली गई बीमा पॉलिसियों पर करीब 33.94 लाख रुपये का व्यय और पत्नी के नाम मारुति स्विफ्ट कार व सुजुकी एक्सेस वाहन खरीदे जाने की जानकारी मिली है। संपत्तियों और खर्चों के दस्तावेजों की जांच जारी है।


naidunia_image

लोकायुक्‍त ने तीन टीमें गठित की कार्रवाई के लिए

कार्रवाई के लिए लोकायुक्‍त ने तीन टीमें गठित की हैं। टीम-1 में उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, राहुल गजभिये अन्य टीम सदस्य, टीम-2 में रेखा प्रजापति, उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षकगण शशि मस्कुले, जितेंद्र यादव एवम अन्य टीम सदस्य व टीम-3 में रजनी तिवारी, निरीक्षक एवं अन्य टीम सदस्य।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में साइबर क्राइम : क्यूआर कोड के बाद वीडियो भेजकर भरोसा दिलाया, मदद के नाम पर फोन कर दिया झांसा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।