• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में महिला को फर्जी ई-चालान का मैसेज भेजा, लिंक खुलते ही फोन हैक और खाते से 2.34 लाख पार

खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। रांझी पुलिस ने जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया।

By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 10:58:06 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 10:58:06 PM (IST)
जबलपुर में महिला को फर्जी ई-चालान का मैसेज भेजा, लिंक खुलते ही फोन हैक और खाते से 2.34 लाख पार

HighLights

  1. वाट्सएप पर परिवहन विभाग के चालान का झांसा
  2. 17 सितंबर को क्लिक किया, 21 से होने लगे ट्रांजेक्शन
  3. रांझी पुलिस ने साइबर ठगी का प्रकरण दर्ज किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। साइबर ठगों ने रांझी थाना क्षेत्र में एक महिला को फर्जी ई-चालान का झांसा देकर उनके खाते से 2.34 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। ठगों ने वॉट्सएप पर परिवहन विभाग के दो हजार रुपये के चालान की जानकारी भेजी और साथ में एक लिंक दिया।

साइबर ठगी का प्रकरण दर्ज

महिला ने लिंक पर क्लिक किया, जिसके बाद उनका फोन हैक हो गया। मामले में रांझी पुलिस ने मंगलवार को साइबर ठगी का प्रकरण दर्ज किया है।

दो हजार रुपये के चालान की जानकारी दी गई थी

पुलिस के अनुसार डीडी कॉलोनी मानेगांव निवासी सोनलता चार्ल्स (57) के मोबाइल पर 17 सितंबर को एक नंबर से वॉट्सएप मैसेज आया था। मैसेज में परिवहन विभाग के दो हजार रुपये के चालान की जानकारी दी गई थी।

2 लाख 34 हजार रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए

मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक करने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद 21 सितंबर को उनके खाते से एक के बाद एक ट्रांजेक्शन होने लगे। साइबर ठगों ने अलग-अलग लेनदेन के जरिए महिला के खाते से कुल 2 लाख 34 हजार रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए।


पेटीएम से भी पैसे ट्रांसफर कराए

वहीं इंजीनियरिंग छात्र को चाकू की नोक पर धमकाकर पांच हजार रुपये लूटने और उसके मोबाइल से ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराने के मामले में माढ़ोताल पुलिस ने आरोपित आयुष राजपूत को गिरफ्तार किया है।

बाइक पर बैठाकर तिवारी होटल ले गया था

पुलिस के अनुसार आरोपित ने छात्र से मारपीट करने के बाद उसे बाइक पर बैठाकर तिवारी होटल ले गया था। वहां उसकी जेब से नकदी निकालने के साथ मोबाइल छीनकर पेटीएम से भी रकम ट्रांसफर कराई गई।

माढ़ोताल निवासी आयुष राजपूत ने उसे रोक लिया

पुलिस ने बताया कि मूलत: सिंगरौली निवासी अभिनाश कुमार (21) माढ़ोताल स्थित निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है और नीमखेड़ा में रहता है। 22 अगस्त को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद वह पैदल घर जा रहा था। कॉलेज से कुछ आगे पहुंचने पर ग्रीन सिटी सत्यम होम, माढ़ोताल निवासी आयुष राजपूत ने उसे रोक लिया।

जेब में रखे पांच हजार रुपये ले लिए

पुलिस के अनुसार आयुष ने चाकू दिखाकर छात्र को धमकाया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे बाइक पर बैठाकर तिवारी होटल ले गया। वहां उसकी जेब में रखे पांच हजार रुपये ले लिए। इसके बाद मोबाइल छीनकर पासवर्ड पूछा।

बिल भी छात्र के मोबाइल से ही चुकाया गया

पेटीएम के जरिए पांच हजार रुपये सुमित सिंह के खाते में ट्रांसफर कर दिए। पुलिस के अनुसार होटल का 80 रुपये का बिल भी छात्र के मोबाइल से ही चुकाया गया। शिकायत पर माढ़ोताल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में आयुष राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के एमआर फोर पर स्कूली बस ने रौंदा, सिर कुचलने से परीक्षा देकर लौट रही युवती की मौत