• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर 30.95 लाख रुपये हड़पे, जबलपुर के फेड बैंक फाइनेंशियल सर्विस के मैनेजर, कैशियर समेत चार पर FIR

शिकायत की जांच के बाद लार्डगंज पुलिस ने मंगलवार को कंपनी के मैनेजर, कैशियर समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 10:39:25 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 10:39:25 PM (IST)
सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर 30.95 लाख रुपये हड़पे, जबलपुर के फेड बैंक फाइनेंशियल सर्विस के मैनेजर, कैशियर समेत चार पर FIR
फोन पर एक नंबर दबाते ही बंद हुआ मोबाइल, पांच ट्रांजेक्शन में रकम निकाली। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. न तो सोना मिला और न ही रकम वापस की गई
  2. हो चुकी ठगी, कटंगी थाने में दूसरी एफआईआर दर्ज
  3. ठगों ने फोनपे हैक कर वारदात को अंजाम दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। यादव कालोनी स्थित फेड बैंक फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड में गिरवी रखे सोने को कम कीमत पर दिलाने का झांसा देकर रेलवे ठेकेदार और उसके दोस्त से 30.95 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

फेड बैंक फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड ले गए थे

पुलिस के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कांचघर निवासी सुनील गुप्ता (35) और उनके दोस्त आदित्य देशमुख को परिचित श्याम गुप्ता और निखिल विश्वकर्मा यादव कॉलोनी के लेबर चौक स्थित फेड बैंक फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड ले गए थे। वहां उनकी मुलाकात मैनेजर सुरेंद्र सिंह पटेल और कैशियर दिव्या चौरसिया से कराई गई।

कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा सकता है सोना

आरोप है कि उन्हें बताया गया कि कंपनी में ग्राहकों द्वारा गिरवी रखा गया सोना नीलाम किया जाना है और इसे कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा सकता है। इस झांसे में आकर सुनील ने 22 लाख 45 हजार रुपये और आदित्य ने आठ लाख 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बावजूद उन्हें न तो सोना मिला और न ही रकम वापस की गई।


शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने मैनेजर सुरेंद्र सिंह पटेल, कैशियर दिव्या चौरसिया, श्याम गुप्ता और निखिल विश्वकर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

असिस्टेंट इंजीनियर के खाते से फिर उड़ाए दो लाख रुपये

साइबर ठगों ने एक कंपनी के असिस्टेंट मटेरियल इंजीनियर के बैंक खाते से 1.98 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। कटंगी पुलिस ने मंगलवार को साइबर अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इससे पहले भी इंजीनियर के खाते से 52 हजार रुपये की ठगी हो चुकी है। उस मामले में पुलिस ने दो अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की थी।

गुड्डू कुमार और इजहर के खातों में ट्रांसफर fdए

पुलिस के अनुसार, बेलखाडू निवासी सुरेश कुमार साहू (46) एक कंपनी में असिस्टेंट मटेरियल इंजीनियर हैं। दस अक्टूबर को उनके यूनियन बैंक के खाते से 1,98,500 रुपये गुड्डू कुमार और इजहर के नाम वाले खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। सुरेश कुमार का आरोप है कि साइबर ठगों ने उनका फोनपे हैक कर वारदात को अंजाम दिया। उन्हें इसकी जानकारी रविवार को लगी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

क्रेडिट स्कोर जानने के नाम पर 90 हजार की ठगी

कोतवाली थाना क्षेत्र में क्रेडिट स्कोर की जानकारी देने के नाम पर एक व्यक्ति से 90 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, दीक्षितपुरा निवासी आशीष विश्वकर्मा (32) बैग बनाकर बेचने का काम करते हैं। 29 सितंबर को उनके पास एक फोन आया। कॉल करने वाले ने क्रेडिट स्कोर जानने के लिए एक नंबर दबाने को कहा।

आशीष ने निर्देश के अनुसार नंबर दबाया, जिसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। मोबाइल दोबारा चालू करने पर अपडेट होने लगा। इसी दौरान पांच ट्रांजेक्शन के जरिए उनके खाते से 90 हजार रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में साढ़े चार साल के मासूम के गले पर नुकीली चीज से वार, हाथ बांधकर छत पर छोड़ा