जबलपुर में गर्मी का सितम, कक्षा 5वीं तक के बच्चों की 30 अप्रैल तक छुट्टी; शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य
जिला प्रशासन ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 23 Apr 2026 08:51:03 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Apr 2026 08:55:19 PM (IST)
जबलपुर में 5वीं तक के बच्चों की छुट्टीHighLights
- 5वीं तक 30 अप्रैल तक अवकाश
- 42 डिग्री पार तापमान पर फैसला
- शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जिले में बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया है। यह आदेश शासकीय एवं अशासकीय सभी विद्यालयों पर लागू होगा।
विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए निर्णय
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।
![naidunia_image]()
गौरतलब है कि इससे पहले 18 अप्रैल को जारी आदेश के तहत स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया था, ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके। हालांकि अब परिस्थितियों को देखते हुए प्राथमिक कक्षाओं के लिए पूर्ण अवकाश घोषित कर दिया गया है।
शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी
स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, तापमान 42 डिग्री से अधिक होने पर जिला प्रशासन को ऐसी स्थिति में कक्षाएं स्थगित करने का अधिकार होता है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अवकाश अवधि के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी और वे विद्यालय में शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य संपादित करेंगे।