जबलपुर में मासूमों की जान से खिलवाड़ पर मानव अधिकार आयोग सख्त, ओवरलोड स्कूल ऑटो को लेकर एसपी से मांगा जवाब
स्कूलों में नया शिक्षण आरंभ हो गया है। ऐसे में ऑटो, ई-रिक्शा चालक जहां मनमाने तरीके से क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने लगे हैं वहीं जिम्मेदार आंख बंद ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 06 Apr 2026 04:12:01 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Apr 2026 04:12:01 PM (IST)
ओवरलोड स्कूल ऑटो को लेकर एसपी से मांगा जवाब( फाइल फोटो)HighLights
- ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर आयोग सख्त
- चार अन्य मामलों में भी विभागों से मांगा जवाब
- एसपी और निगम आयुक्त को दो सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। स्कूलों में नया शिक्षण आरंभ हो गया है। ऐसे में ऑटो, ई-रिक्शा चालक जहां मनमाने तरीके से क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने लगे हैं वहीं जिम्मेदार आंख बंद किए हैं। हालांकि मप्र मानव अधिकार आयोग ने इसे गंभीरता से लिया है और पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर कार्रवाई का प्रतिवेदन तलब किया है।
संबंधित विभाग प्रमुख से जवाब तलब
इसी तरह आयोग ने चार अन्य प्रकरणों पर भी संबंधित विभाग प्रमुख से जवाब तलब किया है। क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी मप्र मानव अधिकार आयोग फरजाना मिर्जा ने बताया कि मुख्यपीठ भोपाल में प्रकरणों पर सुनवाई कर आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने मानव अधिकारों के उल्लंघन का मामला मानकर, संबंधितों को कार्रवाई का निर्देश देकर प्रतिवेदन मांगा है।