• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर जेल में बंद छोटू चौबे से जुड़ा अवैध हथियारों का नेटवर्क, तीन तस्कर गिरफ्तार

12 से अधिक, आकाश के खिलाफ नौ और आनंद के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित पांच आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि छोटू चौबे...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 12:14:41 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 12:14:41 PM (IST)
जबलपुर जेल में बंद छोटू चौबे से जुड़ा अवैध हथियारों का नेटवर्क, तीन तस्कर गिरफ्तार
कंट्रोलरूम में प्रेसवार्ता कर आरोपितों से पिस्टल की बरामदगी का खुलासा करते पुलिस अधिकारी। नईदुनिया

HighLights

  1. लार्डगंज पुलिस ने एक देसी पिस्टल
  2. दो कट्टे और तीन कारतूस किए जब्त
  3. गैंगस्टर से हथियार खरीदने का खुलासा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। केंद्रीय कारागार में बंद कुख्यात बदमाश सुयश उर्फ छोटू चौबे का अवैध हथियारों का नेटवर्क अब भी सक्रिय होने का खुलासा हुआ है।

गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया

लार्डगंज पुलिस ने अवैध हथियारों के क्रय-विक्रय करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ग्वारीघाट सुखसागर निवासी दीपक जाटव (36), गोलबाजार दत्त मंदिर निवासी आकाश पटेल (31) और हनुमानताल चौधरी मोहल्ला निवासी आनंद चौधरी (29) शामिल हैं।

दो माह पहले छोटू चौबे से हथियार खरीदे थे

आरोपितों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टे, तीन जिंदा कारतूस और तीन हजार 20 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। तीनों आरोपितों पर आम्र्स एक्ट सहित अन्य धारोओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि उन्होंने करीब दो माह पहले छोटू चौबे से हथियार खरीदे थे।


जीरो डिग्री के पास से दबोचे गए

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस ने विजय नगर स्कीम नंबर 41 के जीरो डिग्री के पास हत्या के प्रयास के मामले में फरार दीपक जाटव को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक देसी पिस्टल और मैगजीन में लोड एक जिंदा कारतूस मिला।

कोतवाली नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश गौर ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पूछताछ में दीपक ने बताया कि वह आकाश और आनंद के साथ मिलकर अवैध हथियारों का व्यापार करता है। छोटू चौबे से हथियार क्रय करने की जानकारी है, जिसकी जांच की जा रही है।

30 कारतूस, छह हथियार खरीदे थे

पुलिस ने घेराबंदी कर आकाश और आनंद को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से एक-एक देसी कट्टा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दीपक, आनंद और आकाश ने छोटू चौबे से दो पिस्टल, चार कट्टे और 30 कारतूस खरीदे थे।

हथियार और कारतूस अलग-अलग लोगों को बेच दिए गए

अधिकांश हथियार और कारतूस अलग-अलग लोगों को बेच दिए गए। शेष हथियार बेचने के लिए सौदा करने जीरो डिग्री पर दीपक से मिलने के लिए साथी आनंद और आकाश मौके पर आने वाले थे, तभी पुलिस पहुंच गई और उन्हें पकड़ लिया।

तीनों आरोपित आदतन अपराधी

पकड़े गए तीनों आरोपित आदतन अपराधी है। आरोपित दीपक भोपाल के हत्या के एक मामले में जमानत पर है और ग्वारीघाट के हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें- 52 किलो सोना और 11 करोड़ नकदी मिलने के मामले में सौरभ शर्मा को राहत, अब बाहर रहकर लड़ेगा मुकदमा