जबलपुर में बरसने की बजाये अठखेलियां कर रहे बादल, नौतपा की निकाली गर्मी, पांच से पड़ सकती हैं बौछारें
फिलहाल हवा में हवा का रूख पश्चिम हो चुका है। हवा में नमी से बुधवार को संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। जबलपुर सहित स ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 10:18:38 AM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jun 2026 10:59:36 AM (IST)
तपती धूप में दुपट्टा ओढ़कर सड़क से गुजरतीं छात्राएं। नईदुनियाHighLights
- बारिश करने वाली मौसमी प्रणालियां हो रहीं सक्रिय
- धूप के बीच बादलों की आवाजाही भी शुरू हो गई
- मौसम में आ रहे बदलाव से धूप का असर कम हुआ
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मानसून की आहट से मौसम का मिजाज बदल गया है। धूप के बीच बादलों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। हालांकि बादल छा तो रहे हैं परंतु बरसने की बजाये सूरज से अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं।
पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर सक्रिय है
मौसम की मिजाज को देखते हुए अब ये संभावना जताई जा रही है कि पांच जून से तेज हवा के साथ तेज बौछारें पड़ सकती है। जबकि गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का सिलसिला पांच जून से आरंभ हो सकता है। पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर सक्रिय है।
ऐसे बन रहे वर्षा के आसार
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश एवं आसपास स्थित ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण अब पूर्वी मध्य प्रदेश एवं उससे लगे छत्तीसगढ़ पर स्थित है। उपरोक्त पूर्वी मध्य प्रदेश एवं उससे लगे छत्तीसगढ़ के चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर-पूर्व तमिलनाडु तक एक ट्रफ विदर्भ, तेलंगाना एवं रायलसीमा होते हुए ऊंचाई पर सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से जबलपुर सहित संभाग के मंडला, डिंडौरी, नरसिंहपुर, बाालाघाट सहित अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव
फिलहाल मौसम में आ रहे बदलाव से धूप का असर कम हो गया है परंतु दिन में उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। रात में जरूर मौसम सुहाना हो चला है। दिन का तापमान भी 38.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आंशिक रूप से उतार-चढ़ाव बना रहेगा।