
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-दो पर पुनर्विकास कार्य के चलते 23 नवंबर से सात दिसंबर तक 15 दिन का ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते जबलपुर-अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस (12181/12182) परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
सोगरिया स्टेशन पर अस्थायी ठहराव
दोनों ट्रेनें कोटा स्टेशन नहीं जाएगी। उसके स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस सोगरिया में सुबह 6:35 बजे पहुंचेगी और 6:45 बजे रवाना होगी। वहीं, अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस रात 9:50 बजे पहुंचकर 10 बजे रवाना होगी।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, आठ माह से कनेक्शन बंद तो PNG की 2500 वेटिंग
यह भी पढ़ें- जबलपुर में बदलेगी सफाई व्यवस्था, दिल्ली, नोएडा और मुंबई की चार एजेंसियां संभालेंगी जिम्मेदारी