• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगी, अधिकारी के 1.53 लाख और दुकानदार के 39 हजार रुपये उड़ाए

जबलपुर में साइबर ठगों ने दो लोगों के क्रेडिट कार्ड से करीब 1.93 लाख रुपये की ठगी की। एक मामले में फोन हैक हुआ, दूसरे में एपीके फाइल क्लिक हुई।

By Deepankar RoyEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 01:48:58 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 01:49:20 PM (IST)
जबलपुर में क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगी, अधिकारी के 1.53 लाख और दुकानदार के 39 हजार रुपये उड़ाए
जबलपुर में क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. साइबर ठगों ने दो लोगों के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किए।
  2. असिस्टेंट फील्ड आफिसर के कार्ड से 1.53 लाख उड़ाए।
  3. कपड़ा दुकानदार के कार्ड से 39 हजार रुपये निकाले।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीके अपनाकर पशुपालन एवं डेयरी विभाग की असिस्टेंट फील्ड आफिसर और कपड़ा दुकान संचालक के क्रेडिट कार्ड से रकम उड़ा ली। अधारताल और गोराबाजार पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एपीके फाइल पर क्लिक करते ही मोबाइल हुआ हैंग

गोराबाजार थाना क्षेत्र के बिलहरी निवासी राजेश कुमार बहरानी (39) कपड़ा दुकान संचालक हैं। उनके फोन पर एक एपीके फाइल आई थी। उनकी पत्नी सौम्या ने अनजाने में फाइल पर क्लिक कर दिया। इसके बाद मोबाइल हैंग हो गया। कुछ देर बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 39 हजार 346 रुपये की खरीदारी की गई।


यह भी पढ़ें- भोपाल से बनते थे बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट: STF ने एजेंट नसीम अख्तर को किया गिरफ्तार, पासपोर्ट सेवा केंद्र में साठगांठ का खुलासा

फोन हैक कर खाते से ट्रांसफर किए पैसे

  • अधारताल थाना क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी राधा मार्को (51) पशुपालन एवं डेयरी विभाग में असिस्टेंट फील्ड आफिसर हैं। 13 सितंबर को उनका मोबाइल फोन हैक हो गया।
  • इसके बाद उनके मोबाइल पर लगातार चार मैसेज आए। इनमें क्रेडिट कार्ड से कुल एक लाख 53 हजार 280 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर किए जाने की जानकारी थी। ठगी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ठगों का पता लगा रही है।
  • यह भी पढ़ें- वॉट्सऐप पर आई फाइल को सोच-समझकर खोलना, रायपुर में बिजनेसमैन का अकाउंट हुआ खाली