• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

अब खंडवा में भी रुकेगी जबलपुर-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन, कल से शुरू होगा ठहराव, रेल कनेक्टिविटी से यात्रियों को मिलेगा लाभ

पश्चिम मध्य रेल की जबलपुर-पुणे के बीच सप्ताह में एक दिन संचालित होने वाले एक्सप्रेस गाड़ी अब खंडवा में भी रुकेगी।

By Deepankar RoyEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 01:04:02 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 01:07:51 PM (IST)
अब खंडवा में भी रुकेगी जबलपुर-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन, कल से शुरू होगा ठहराव,  रेल कनेक्टिविटी से यात्रियों को मिलेगा लाभ
अब खंडवा भी रुकेगी पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस, फाइल फोटो

HighLights

  1. जबलपुर-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन का होगा ठहराव
  2. रविवार 20 सितंबर से खंडवा स्टेशन पर रूकेगी
  3. रेल कनेक्टिविटी से यात्रियों को मिलेगा लाभ

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल की जबलपुर-पुणे के बीच सप्ताह में एक दिन संचालित होने वाले एक्सप्रेस गाड़ी अब खंडवा में भी रुकेगी। रेलवे ने गाड़ी संख्या 20162/61 जबलपुर-पुणे-जबलपुर ट्रेन का खंडवा रेलवे स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत किया है।

यात्रियों को होती थी परेशानी

यह सुविधा 20 सितंबर से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। अब तक यह ट्रेन हरदा के बाद सीधे बुरहानपुर में रुकती थी, जिससे खंडवा के यात्रियों को परेशानी होती थी।

गाड़ी संख्या 20162 जबलपुर-पुणे एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को खंडवा स्टेशन पर रात 8:03 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 8:05 बजे रवाना होगी।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर CA से 21 करोड़ की ठगी का मामला: एक और आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, इसी के खोले खाते में पहुंचे थे 25 लाख रुपये

रात 11 बजे पहुंचेगी खंडवा

वहीं, गाड़ी संख्या 20161 पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को रात 11:03 बजे खंडवा पहुंचेगी और 11:05 बजे प्रस्थान करेगी।

इस ठहराव से खंडवा एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को जबलपुर और पुणे की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। खासतौर पर जबलपुर-खंडवा के बीच नियमित आवाजाही करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्हें खंडवा और जबलपुर के बीच यात्रा के लिए एक और ट्रेन का विकल्प उपलब्ध होगा।


यह भी पढ़ें- Gwalior: जीआरएमसी और जेएएच में आरोप-शिकायतों पर घमासान, डीन सहित तीन पर लगे आरोप, सवालों के घेरे में जिम्मेदार