जबलपुर शहर को जाम से मिलेगी राहत, अब बिना फंसे नागपुर बायपास पहुंचेंगे; जुलाई तक मिलेगी सड़क
जबलपुर में जेडीए की एसआर-3 सड़क का निर्माण पूरा हो गया है। जुलाई अंत तक मार्ग खुलने से विजय नगर सहित कई क्षेत्रों के लोगों को जाम और लंबा फेरा नहीं लग ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 14 Jun 2026 08:52:31 AM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jun 2026 08:52:31 AM (IST)
जबलपुर शहर को जाम से मिलेगी राहत। (फाइल फोटो)HighLights
- एसआर-3 सड़क जुलाई अंत तक यातायात के लिए खुलेगी।
- 55 करोड़ रुपये से ढाई किलोमीटर सड़क बनाई गई।
- विजय नगर से नागपुर बायपास पहुंचना होगा आसान।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर की बड़ी आबादी को दीनदयाल चौक पर बसों की आवाजाही और चुंगी नाका के पास लगने वाले भीषण जाम से अब नही जूझना पड़ेगा। वे बिना जाम में फंसे नागपुर बायपास की तरफ आसानी से आ और जा सकेंगे। इसका सबसे ज्यादा फायदा विजय नगर सहित आस-पास के रहवासियों को मिलेगा।
दरअसल जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की महत्वपूर्ण परियोजना 64-65 के तहत बनाई जा रही एसआर-3 सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिसे जुलाई अंत तक नागरिकों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। नागरिक इस मार्ग का उपयोग कर सीधे नागपुर की तरफ जाने वाले मार्ग से जुड़ जाएंगे।
48 मीटर चौड़ी है सड़क
- जेडीए 500 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित टाउनशिप परियोजना के तहत तीन प्रमुख सड़कें भी बनवाई जा रही है। जिसमें एसआर-3 रोड का निर्माण करीब ढाई वर्ष बाद पूरा हो चुका है।
- इस सड़क की चौड़ाई करीब 48 मीटर है जबकि लंबाई ढाई किमी है। इसे बनाने में 55 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस मार्ग को जुलाई अंत तक व्यवस्थित कर आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
इस तरह बड़ी आबादी को होगा फायदा
विजय नगर स्थित जीरो डिग्री से आरंभ हुई इस सड़क का लाभ मोहनिया, बहदन, बसहा, सिमरिया सहित शहर के अन्य क्षेत्रों की बड़ी आबादी को मिलेगा। अभी अधिकांश लोगाें को नागपुर बायपास जाने के लिए दीनदयाल चौक से होकर आना जाना पड़ता है इससे में करीब पांच से सात किमी का लंबा फेरा लगाना पड़ता है। इस सड़क से अब सीधे पहुंच सकेंगे।
ये खबर भी पढ़ें- जबलपुर नगर निगम को हादसे का इंतजार, मानसून सिर पर, बारिश में लापरवाही पड़ेगी भारी
नए रहवासी व औद्योगिक क्षेत्र का हो रहा विकास
विदित हो कि जेडीए की योजना क्र. 64, 65 में नए रहवासी, व्यवसायिक व औद्योगिक क्षेत्र का विकास होना है। 500 एकड़ की टाउनशिप में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल व अन्य संस्थान प्रस्तावित है। कहा जा रहा है कि नवागत जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन द्वारा इसे गति प्रदान की जाएगी।