जबलपुर में 17 वर्षीय छात्रा से शिक्षक पर अश्लील चैट करने का आरोप, मतांतरण का बना रहा था दबाव
जबलपुर में 17 वर्षीय छात्रा के पिता की शिकायत पर शिक्षक सैयद फैजान हुसैन के खिलाफ आपत्तिजनक बातचीत, अश्लील सामग्री भेजने और मतांतरण के आरोप में मामला ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 01:34:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 01:34:10 PM (IST)
जबलपुर में 17 वर्षीय छात्रा से शिक्षक पर अश्लील चैट करने का आरोप। (नईदुनिया)HighLights
- शिक्षक पर छात्रा से आपत्तिजनक बातचीत करने का आरोप लगा।
- छात्रा को इंटरनेट मीडिया पर अश्लील सामग्री भेजता था।
- छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: मंडला रोड पर स्थित गौर के सेंट अलायसियस स्कूल गौर में पढ़ाने वाला शिक्षक एक 17 वर्षीय छात्रा से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातचीत करता था। उसके फोन पर अश्लील सामग्री भेजता था। उस पर मतांतरण का दबाव बना रहा था।
छात्रा के पिता की शिकायत पर गोराबाजार पुलिस ने आरोपी शिक्षक सैयद फैजान हुसैन के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की। पुलिस ने आरोपी स्टेट बैंक आफ इंडिया की तिलहरी शाखा के पीछे स्थित गौरव परिसर निवासी सैयद फैजान हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। गुरुवार को न्यायालय के निर्देश पर आरोपी को केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है।
शाम को पहुंचे थाने
- आरोपी शिक्षक की करतूत की जानकारी हिंदू संगठन तक पहुंची। संगठन के पदाधिकारी, छात्रा और उसके स्वजन को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। छात्रा के साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। आरोपी शिक्षक पर उसे मतांतरण के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया।
- हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक धनराज सिंह ठाकुर, अभिषेक स्वामी, राजेश गुप्ता, प्रकाश चौकसे और नीरज पटेल ने मामले में तुरंत कार्यवाही की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर बीएनएस, पाक्सो एक्ट, आईटी एक्ट और मध्यप्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
तीन साल से चोरी-छिपे बातचीत का आरोप
- आरोपी शिक्षक और छात्रा की पहचान लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी। बातों-बातों में शिक्षक ने छात्रा से उसका फोन नंबर ले लिया। इसके बाद वह इंटरनेट मीडिया पर छात्रा को मैसेज भेजना लगे। धीरे-धीरे उनके बीच इंटरनेट मीडिया में चैट होने लगी और यह सिलसिला बढ़ता गया।
- बातों में फंसाकर आरोपी छात्रा से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें मांगने लगा। अश्लील वीडियो व संदेश भेजकर उसे परेशान करता था। बातचीत के दौरान छात्रा को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा भी देता था। उस पर कुछ समय से मतांतरण का दबाव बना रहा था।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में बदमाश ने हवाई फायरिंग के लिए दी पिस्टल, सोशल मीडिया में वीडियो से आया निशाने पर
छात्रा ने पूजापाठ से किया किनारा तो संदेह हुआ
- आरोपी ने छात्रा को अपने मोबाइल नंबर को ‘मंगेतर’ नाम से सेव करने के लिए कहा था। बातचीत बढ़ने के बाद उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दुष्प्रेरित कर रहा था। कथित तौर पर आरोपी की ओर से छात्रा पर मतांतरण का दबाव बनाया गया। इसके चलते कुछ समय से वह घर में पूजन से किनारा कर रही थी।
- कोई न कोई बहाने बनाकर पूजा एवं सनातन परंपरा की पालना से टालमटोल कर रही थी। इससे परिजन को उस पर संदेह हुआ। उन्होंने उसके मोबाइल की जांच की तो शिक्षक के साथ हुई बातचीत और भेजी गई आपत्तिजनक सामग्री सामने आई। तब पुलिस में शिकायत की गई।