जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के भाई ने दी जान से मारने की धमकी; मामला दर्ज
शादी का झांसा देकर इंदौर की युवती से भेड़ाघाट और टीकमगढ़ में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी अतुल जैन और धमकी देने वाले भाई रितुल पर केस दर्ज हुआ है।
Publish Date: Sun, 01 Nov 2026 01:25:47 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Nov 2026 01:25:47 PM (IST)
जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म। (फाइल फोटो)HighLights
- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म।
- भेड़ाघाट और टीकमगढ़ में शारीरिक शोषण।
- आरोपी अतुल जैन ने शादी से किया इनकार।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: शादी का भरोसा दिलाकर एक युवक द्वारा युवती को करीब चार वर्ष तक अपने जाल में फंसाए रखने और अलग-अलग शहरों में ले जाकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोपित युवक ने जबलपुर के भेड़ाघाट और टीकमगढ़ में युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवक शादी के वादे से मुकर गया।
इसके बाद आरोपित का भाई युवती को फोन कर उसको एवं परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान युवती ने शुक्रवार को भेड़ाघाट थाने पहुंचकर दोनों भाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपितों टीकमगढ़ निवासी अतुल जैन और उसके भाई रितुल के बारे में पता लगा रही है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
अनजाने संदेश से शुरू हुई दोस्ती
- इंदौर निवासी 28 वर्षीय युवती और अतुल जैन, दोनों की पहचान मोबाइल फोन पर अनजाने में भेजे गए एक संदेश से हुई थी। युवती के पास अतुल के नंबर से वर्ष 2022 में एक संदेश चल गया था। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल में चैटिंग शुरू हो गई और उनके बीच दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे बात बढ़ी और अतुल ने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने भी सहमति दे दी। 25 दिसंबर, 2024 को युवती किसी काम से जबलपुर आ रही थी।
- यह जानकारी उसने अतुल को दी तो दोनों ने जबलपुर में मुलाकात करना तय किया। अतुल भोपाल पहुंच गया और युवती जिस ट्रेन से जबलपुर आ रही थी, उसी में उसके साथ सवार हो गया। अगले दिन वह युवती को भेड़ाघाट ले गया, जहां शादी का भरोसा देकर चट्टानों से घिरी एक सूनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन दोनों अपने घर लौट गए।
यह भी पढ़ें- नवाबों की मनमानी... या फिर कुछ और है कहानी, इंदौर-ग्वालियर को पछाड़ भोपाल ऐसे बना राजधानी
अस्पताल के ब्लड बैंक में फिर किया दुराचार
- इसके बाद दोनों के बीच फोन काल पर भी लगातार बात होने लगी। युवक ने युवती के परिवार वालों से मिलकर शादी का प्रस्ताव रखने की बात कही। इस वर्ष 2026 को अतुल से मिलने के लिए युवती टीकमगढ़ पहुंची। तब अतुल उसे वहां के जिला अस्पताल में बने ब्लड बैंक में ले गया। उस समय ब्लड बैंक में कोई नहीं था, जहां पर उसने युवती के साथ फिर दुष्कर्म किया।
- युवती ने शादी के लिए पूछा तो स्वजन से सहमति लेने की बात कही। फिर बातचीत के दौरान 29 युवती को युवती से शादी करने से मना कर दिया। उसके फोन उठाना बंद कर दिया। युवती ने बातचीत का प्रयास किया तो अतुल के भाई रितुल ने हाल में उसे फोन किया। धमकाया कि वह अतुल को छोड़ दें। यदि उसने अतुल से संपर्क का प्रयास किया तो वह उसे और उसके परिवार को जान से खत्म कर देगा।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में बिना परमिशन क्रेन से ट्रांसफॉर्मर हटाने का प्रयास, जेई निलंबित, ठेकेदार पर FIR दर्ज