• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में एलएएमवी की सफल टेस्टिंग से सेना और सीआरपीएफ के लिए खुला नए वाहन का रास्ता

श्रमिक सूत्रों के अनुसार वीएफजे दोनों प्रोटोटाइप रक्षा बलों की मांग पर तैयार किए गए हैं और सीमाई इलाकों में तैनाती के लिए बनाए गए हैं।

By Alok BanerjeeEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 11:32:57 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 11:32:57 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर में एलएएमवी की सफल टेस्टिंग से सेना और सीआरपीएफ के लिए खुला नए वाहन का रास्ता
वीएफजे निर्मित एलएएमवी की एक झलक। फाइल

HighLights

  1. समर ट्रायल पूरा होने के बाद अब विंटर ट्रायल की तैयारी
  2. तमिलनाडु पुलिस ने इस वाहन को अपनी पहली पसंद माना
  3. अगला फोकस सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए उत्पादन

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। देश की रक्षा ताकत के लिए अच्छी खबर आई है। व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (वीएफजे) ने स्वदेशी लाइट आर्म्ड मल्टीपरपज व्हीकल (एलएएमवी) विकसित किया है, जिसने कठिन परीक्षणों में सफलता हासिल कर ली है।

कस्टमाइज्ड जरूरतों के हिसाब से तैयार किए थे

इस सफलता के बाद अब भारतीय सेना और सीआरपीएफ समेत अर्धसैनिक बलों के लिए इस नए बख्तरबंद वाहन के शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। फैक्ट्री ने सेना की कस्टमाइज्ड जरूरतों के हिसाब से दो एलएएमवी प्रोटोटाइप तैयार किए थे। दोनों ने समर ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं और अब विंटर ट्रायल के लिए जाएंगे।

पहले चरण में बनेंगे 24 वाहन

पहले चरण में 24 वाहनों के उत्पादन की तैयारी है। एक साल के भीतर पहली खेप में 24 एलएएमवी मिलने की संभावना है। तमिलनाडु पुलिस ने इस वाहन को अपनी पहली पसंद माना है। फैक्ट्री का अगला फोकस सेना और अन्य अर्धसैनिक बलों के लिए उत्पादन पर है।


प्राइवेट डिफेंस कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा में बड़ी बढ़त

तमिलनाडु पुलिस से शुरुआत के बाद सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ और राज्य पुलिस बलों के लिए भी यही प्लेटफार्म उपलब्ध होगा। इससे वीएफजे को प्राइवेट डिफेंस कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा में बड़ी बढ़त मिलेगी।

वाहनों की आपूर्ति का लक्ष्य

आने वाले वित्तीय वर्ष से वीएफजे को करीब 6,500 वाहनों की आपूर्ति का लक्ष्य मिला है, जिसमें स्टैलियन ट्रक और उनके मॉडिफाइड वेरिएंट शामिल हैं। फैक्ट्री ने 2026-27 के लिए करीब 1,272 करोड़ रुपये के उत्पादन का लक्ष्य रखा है, जिसमें टैंक ओवरहालिंग भी शामिल है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कार्य को देखा और सराहना की थी

विगत में जबलपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वीएफजे का दौरा कर एलएएमवी के निर्माण कार्य को देखा और सराहना की थी। कुल मिलाकर, एलएएमवी की सफल टेस्टिंग ने निर्माणी को एक बार फिर देश के रक्षा मानचित्र पर मजबूती से स्थापित कर दिया है। अगर विंटर ट्रायल भी सफल रहा, तो जल्द ही यह स्वदेशी सुरक्षा कवच सेना और सीआरपीएफ के बेड़े में शामिल होकर बार्डर से लेकर नक्सल इलाकों तक जवानों की रक्षा करेगा।

लेह-लद्दाख की बर्फ में परखी गई ताकत

एलएएमवी की असली परीक्षा देश के सबसे कठिन इलाके लेह-लद्दाख में हुई। यहां माइनस तापमान, पतली हवा और कम आक्सीजन, बर्फीली सड़कों और पथरीली चढ़ाइयों पर वाहन की क्षमता को परखा गया।

उद्देश्य साफ था

अगर वाहन यहां खरा उतरता है, तो वह सियाचिन से लेकर राजस्थान की गर्मी तक, नक्सल प्रभावित जंगलों से लेकर शहरी युद्ध तक हर जगह काम कर सकेगा। समर ट्रायल क्लियर होने के बाद अब विंटर ट्रायल में अत्यधिक ठंड और हाई-एल्टीट्यूड में प्रदर्शन जांचा जाएगा।

यह भी पढ़ें- बदल रहा है मौसम का मिजाज, जबलपुर व आसपास के जिलों में सुबह और रात बढ़ेगी ठंडक

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।