
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नवंबर के दूसरे पखवाड़े में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। 21 और 22 नवंबर को जबलपुर जिले में हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान मध्यम बादल छाए रहेंगे और मध्यम गति से हवाएं चलेंगी। मौसम में बदलाव के चलते दिन के तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।
कृषि मौसम विज्ञान केंद्र ने किसानों को सलाह दी है कि कटी हुई फसलों को खुले में न छोड़ें और सुरक्षित स्थान पर शेड के नीचे रखें। कीटनाशकों का छिड़काव भी मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर ही करें, ताकि संभावित वर्षा से दवा का असर प्रभावित न हो और किसानों को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में आज कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, पटवारियों की मांग के समर्थन में उतरा संघ
सामान्य से 3 डिग्री रहा तापमान
मौसम विज्ञान के मुताबिक बुधवार को जबलपुर में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। सुबह और शाम की ठंड का असर बढ़ने लगा है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व रही और गति 3 से 4 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई।
किसानों को सतर्क रहने की सलाह- मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए किसानों को फसल कटाई और भंडारण के काम में सावधानी बरतने की जरूरत है। खेतों में कटी हुई उपज को सुरक्षित रखने के साथ कृषि कार्यों की योजना मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार बनाने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें- रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त, ओडिशा की महिला को नवजात के साथ बनाया बंधक, 3 महिलाएं अरेस्ट
मौसम का पूर्वानुमान- मौसम शुष्क रहेगा
सूर्योदय- 6:27
सूर्यास्त- 5:25
तापमान
अधिकतम -25.4
न्यूनतम - 9.0
आर्दता-69-56
मौसम का पूर्वानुमान- मौसम शुष्क रहेगा
दिनांक- अधिकतम - न्यूनतम
19 नवंबर - 27.0 - 12.0
20 नवंबर - 26.0 - 13.0
कटनी
19 नवंबर - 269.0 - 12.5
20 नवंबर - 289.0 - 12.0
मंडला
19 नवंबर - 29.0 - 11.0
20 नवंबर - 27.0 - 12.0
यह भी पढ़ें- Board Exam 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का टाइम-टेबल, यहां देखें पूरी जानकारी