• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

दिल्ली जाने वाली ट्रेनें फुल, जबलपुर पहुंची महाकोशल सवा चार घंटे लेट, यात्रा से पहले जानें ताजा स्थिति

साप्ताहिक मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों के निरस्त होने और श्रीधाम एक्सप्रेस का संचालन पहले से बंद रहने के कारण यात्रियों के सा...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 11:02:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 11:02:39 PM (IST)
दिल्ली जाने वाली ट्रेनें फुल, जबलपुर पहुंची महाकोशल सवा चार घंटे लेट, यात्रा से पहले जानें ताजा स्थिति
स्पेशल ट्रेनों को इटारसी-जबलपुर-सतना-बांदा-झांसी मार्ग से चलाया जा रहा है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. निरस्त ट्रेनों के यात्रियों का बढ़ा दबाव
  2. स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को मिली राहत
  3. रविवार से सामान्य होगी सीधी रेल सेवा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते शुक्रवार को निरस्त की गई ट्रेनों का असर शनिवार को भी रेल यात्रियों पर दिखाई दिया। जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली महाकोशल एक्सप्रेस और जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस की सभी सीटें भर गईं।

दोनों ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल

शुक्रवार को यात्रा नहीं कर सके यात्रियों ने शनिवार को सफर शुरू किया, जिससे दोनों ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया। हालांकि, यात्रियों की संख्या सीमित रहने से स्टेशन पर भीड़ का दबाव नियंत्रित रहा।

दिल्ली से जबलपुर आने वाली कोई सीधी ट्रेन नहीं चली

एहतियात के तौर पर रेलवे ने स्टेशन पर अधिकारियों, कर्मचारियों और आरपीएफ बल की तैनाती की थी। शनिवार को दिल्ली से जबलपुर आने वाली कोई सीधी ट्रेन नहीं चली। रैक की कमी के चलते जबलपुर सुपरफास्ट, महाकोशल और मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हुआ। इससे दिल्ली से लौटने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।


सवा चार घंटे देरी से पहुंची महाकोशल

शुक्रवार को दिल्ली से रवाना हुई महाकोशल एक्सप्रेस शनिवार सुबह निर्धारित समय से करीब सवा चार घंटे की देरी से सुबह 10.15 बजे जबलपुर पहुंची। लंबे इंतजार के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं, हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट अपने निर्धारित समय पर जबलपुर पहुंची।

स्पेशल ट्रेनों से मिला विकल्प

आगासौद यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य के चलते हैदराबाद, यशवंतपुर और हुबली से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को इटारसी-जबलपुर-सतना-बांदा-झांसी मार्ग से चलाया जा रहा है। शनिवार को हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन निर्धारित शाम 6.55 बजे के बजाय रात 8 बजे जबलपुर पहुंची।

सुबह रवाना हुई स्पेशल ट्रेन में अपेक्षाकृत कम यात्री रहे

इन ट्रेनों की जानकारी सीमित होने के कारण सुबह रवाना हुई स्पेशल ट्रेन में अपेक्षाकृत कम यात्री रहे। वहीं, कुछ यात्रियों को इनमें कन्फर्म टिकट मिलने से राहत मिली। रेलवे के अनुसार, रविवार से जबलपुर और दिल्ली के बीच सीधी ट्रेन सेवाएं पहले की तरह सामान्य होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- त्योहारों पर रेलवे की सौगात, जबलपुर से दिल्ली और हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेनें; इन स्‍टेशनों पर होगा ठहराव