• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर नगर निगम की बड़ी लापरवाही, बिना कनेक्शन भेजा पानी का बिल, महिला बोली-एक भी रुपया नहीं दूंगी

जब यह पूरा मामला अधिकारियों के सामने आया तो राधा ने रांझी जोन कार्यालय में जाकर अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराई।

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 03:00:09 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 03:03:16 PM (IST)
जबलपुर नगर निगम की बड़ी लापरवाही, बिना कनेक्शन भेजा पानी का बिल, महिला बोली-एक भी रुपया नहीं दूंगी
घर से 50 मीटर दूर स्थित सार्वजनिक नल से पानी लेतीं व बिल दिखातीं राधा यादव। सौजन्‍य स्‍वयं

HighLights

  1. मजदूरी करके अपने परिवार का किसी तरह गुजारा चलाते हैं
  2. नाली सफाई और डोर टू डोर कचरा संग्रहण का टैक्स भी जोड़ा
  3. शहर के रांझी क्षेत्र के गांधी चौक इलाके में बिल चर्चा का विषय

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर के रांझी क्षेत्र के गांधी चौक इलाके में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

घर में आज तक कोई नल कनेक्शन नहीं लगा

पिछले 20 साल से अपने परिवार के साथ रह रही राधा यादव को नगर निगम ने 22874 रुपये का भारी भरकम पानी और टैक्स का बिल थमा दिया है जबकि उनके घर में आज तक कोई नल कनेक्शन नहीं लगा है।

घर से 50 मीटर दूर स्थित सार्वजनिक नल से पानी लाती हैं

जब निगम के कर्मचारी बिल वसूलने पहुंचे और दावा किया कि यह उसी नल का बकाया है तो राधा ने उन्हें घर ले जाकर सच्चाई दिखाई और बताया कि वे घर से 50 मीटर दूर स्थित सार्वजनिक नल से पानी लाती हैं।


​बिना नल कनेक्शन वाले घर पर पहुंचा बिल

राधा यादव के पति मजदूरी करके अपने परिवार का किसी तरह गुजारा चलाते हैं और उनके घर में 2 बच्चे भी हैं। इस हैरान कर देने वाले बिल में संपत्ति कर के अलावा पानी का शुल्क नाली सफाई और डोर टू डोर कचरा संग्रहण का टैक्स भी जोड़ दिया गया है।

naidunia_image

कभी भी कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आती

राधा का यह साफ कहना है कि उनके मोहल्ले में कभी भी कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आती है फिर भी उनसे यह अवैध टैक्स वसूला जा रहा है।

एक भी रुपया नगर निगम को नहीं देंगी

स्से में स्पष्ट किया कि जब उनके घर में कोई नल ही नहीं लगा है और कचरा गाड़ी भी नहीं आती है तो वे 22874 रुपए तो क्या एक भी रुपया नगर निगम को नहीं देंगी। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और लोग नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

naidunia_image

इस पूरे मामले में जोन 10 के अधिकारी नरेश शर्मा ने तकनीकी गड़बड़ी या गलत नाम होने की आशंका जताई है और जांच की बात कही है।

अधिकारियों ने तकनीकी गड़बड़ी मानकर शुरू की जांच​

जोन 10 के संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि जब यह क्षेत्र पंचायत से नगर निगम में शामिल हुआ था तब के तकनीकी रिकॉर्ड में गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ होगा।

गलती से राधा यादव के पते पर प्रिंट होकर आ गया

इसके साथ ही यह आशंका भी जताई जा रही है कि यह बिल किसी नारायण यादव का था जो गलती से राधा यादव के पते पर प्रिंट होकर आ गया।

भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके

नगर निगम के अधिकारियों ने महिला का आवेदन स्वीकार कर लिया है और पटवारी तथा विभागीय टीम को मौके पर भेजकर भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें- रीवा में साध्वियों को कुचलने के बाद 270 किमी भागा, हाई कोर्ट में भी नहीं मिली राहत