जब्त गिरवी सोना बेचकर मोटे लाभ का दिया झांसा, सात करोड़ रुपये हड़पे, जबलपुर-सिवनी के अनेक लोगों से ठगी
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवक ने लोगों को फाइनेंस कंपनी में जब्त गिरवी सोना खरीदने और उसे बेचकर मोटा लाभ कमाने का लालच दिया। इस दौरान उसने लोगों स ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 28 Feb 2026 09:53:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Feb 2026 09:53:13 PM (IST)
जब्त गिरवी सोना बेचकर मोटे लाभ का दिया झांसा, सात करोड़ रुपये हड़पे (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- जबलपुर में 'गोल्ड नीलामी' के नाम पर महाधोखाधड़ी
- माढ़ोताल में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी
- करोड़ों के गोल्ड फ्रॉड में 6 लोगों पर FIR
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र निवासी अमित जैन ने लोगों को फाइनेंस कंपनी में जब्त गिरवी सोना खरीदने और उसे बेचकर मोटा लाभ कमाने का लालच दिया। सोना खरीदने के लिए निवेश के नाम पर लोगों से कुल नौ करोड़ 65 लाख 91 हजार 750 रुपये ले लिए। कई दिनों बाद भी जब उसने किसी प्रकार का लाभ साझा नहीं किया तो लोगों को धोखाधड़ी की आशंका हुई। रुपये मांगने पर उसने अलग-अलग लोगों को कुल दो करोड़ 64 लाख रुपये वापस किए।
शेष सात करोड़ 91 हजार 750 रुपये हड़प लिए। मांगने पर भी जब रुपये नहीं दिए तो लोग माढ़ोताल पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने अमित के विरुद्ध शुक्रवार की रात को धोखाधड़ी की एफआइआर पंजीबद्ध की। मामले में अमित जैन के पिता देवेंद्र जैन, मां मीरा बाई जैन, पत्नी नीता जैन, भतीजे सागर जैन और कर्मचारी अनुराग जैन को भी आरोपित बनाया गया है। इनके बैंक खातों पर ही निवेश के नाम छल कर ली गई राशि जमा की गई थी।