
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गोहलपुर के आगे खजरी खिरिया बायपास स्थित टायर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण तो स्पष्ट नहीं हो सका।
आग लगने की जानकारी लगते ही दो फायर ब्रिग्रेड मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। आग की लपटें बढ़तीं देख नगर निगम की टीम सक्रिय हो गई।
लपटों को काबू में करने निगम की फायर टीम दल बल के साथ अन्य वाहन लेकर मौके पर रवाना। घटनास्थल पर भारी मजमा लगा। गोदाम के मालिक का नाम फैजल अंसारी बताया जा रहा है।
खजूरी खारिया बाईपास स्थित एक टायर-ट्यूब गोदाम में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना दोपहर करीब 1:30 बजे फायर ब्रिगेड को मिली, जिसके लगभग 20 मिनट के भीतर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम से अचानक धुआं और ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोदाम में बड़ी संख्या में टायर और ट्यूब रखे होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।