

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बारिश करने वाली मानसूनी प्रणालियां एक फिर पूर्वी मध्य प्रदेश से सरक कर पश्चिमी मप्र का रूख कर लिया है। यही कारण है कि मंगलवार को बारिश थमी रही। जबलपुर में जहां सिर्फ रिमझिम फुहारें पड़ी वहीं आस-पास के जिलों में भी छिटपुट बरिश हुई।
क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार वर्तमान में निम्न दबाव का क्षेत्र, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे क्षेत्रों के ऊपर बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण की ओर झुका हुआ है। मानसून ट्फ, माध्य समुद्र तल पर अब बीकानेर, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे क्षेत्रों के कम दबाव के केंद्र, सीधी, रांची, दीघा से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की की खाडी खाड़ी तक गुजर रहा है। इसके प्रभाव तेज बारिश तो नहीं होगी परंतु रिमझिम बारिश और कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ सकती है। 14 अगस्त के बाद भारी बारिश की संकेत मिल रहे हैं।
मंगलवार को मौसम नम रहा। दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अब तक हुई कुल बारिश 348.6 मिमी दर्ज की गई।
मौसम का पूर्वानुमान- हल्की बारिश की संभावना
सूर्योदय- 5: 46
सूर्यास्त- 6:45
तापमान
अधिकतम -27.0
न्यूनतम - 23.6
आर्दता-91
-86
जबलपुर
दिनांक- अधिकतम - न्यूनतम
12 अगस्त- 29.0 - 23.0
13 अगस्त- 29.0 - 23.0
कटनी
12 अगस्त- 31.0 - 24.0
13 अगस्त- 31.0 - 25.0
मंडला
12 अगस्त- 27.0 - 22.0
13 अगस्त- 28.0 - 22.0