पत्नी गोरी और पति काला... शादी को लेकर ट्रोल हुए तो सामने आए MP के कपल, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
Viral Wedding: सोशल मीडिया पर रंगभेद से जुड़े कमेंट्स का सामना कर रहे संस्कारधानी के कपल ऋषभ राजपूत और सोनाली चौकसे ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 10 Dec 2025 06:28:30 PM (IST)Updated Date: Wed, 10 Dec 2025 06:28:30 PM (IST)
नौ साल की दोस्ती के बाद कपल ने की शादीHighLights
- ऋषभ राजपूत और सोनाली चौकसे ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
- दोनों ने साफ कहा कि हमारा प्यार रंगभेद को नहीं मानता
- दिसंबर 2025 में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर लिया
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सोशल मीडिया पर रंगभेद से जुड़े कमेंट्स का सामना कर रहे संस्कारधानी के कपल ऋषभ राजपूत और सोनाली चौकसे ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। दोनों ने साफ कहा कि हमारा प्यार रंगभेद को नहीं मानता। कुछ लोग सोशल मीडिया पर उन्हें “काला-गोरा'' कपल कहकर ट्रोल कर रहे थे, वहीं कई यूजर्स यह कहकर टिप्पणी कर रहे थे कि लड़का सरकारी नौकरी में होगा या इसके पास कई पेट्रोल पंप होंगे, तभी इतनी सुंदर लड़की ने शादी की होगी।
लेकिन कपल ने इन सभी बातों को नजरअंदाज करते हुए खुलकर सामने आकर अपना पक्ष रखा और बताया कि उनका रिश्ता विश्वास, सम्मान और नौ साल की गहरी दोस्ती पर बना है। ऋषभ कहते है कि लोग बाहर क्या कहते है इससे हमें फर्क नहीं पड़ता।
हिंदू रीति-रिवाज से किया विवाह
गौरीघाट के पास रहने वाले ऋषभ राजपूत के पिता प्राइवेट नौकरी में और मां शासकीय स्कूल से रिटायर्ड हैं। वहीं सोनाली चौकसे डिंडौरी की रहने वाली हैं, पिता किसान और मां गृहिणी हैं। 2014 में हवाबाग कॉलेज में फर्स्ट ईयर में एडमिशन लेने के दौरान सोनाली की मुलाकात ऋषभ से हुई।
कॉलेज लाइफ में ही ले लिया था फैसला
देखते ही देखते दोनों की दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि सोनाली का ऋषभ के घर आना-जाना भी शुरू हो गया। परिवार को भी यह दोस्ती पसंद थी। कॉलेज लाइफ में ही दोनों ने फैसला कर लिया था कि नौकरी मिलने के बाद शादी करेंगे। 2020 में दोनों की हैदराबाद की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी लग गई। दिसंबर 2025 में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया।