एमपी में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जुलाई बिल में बढ़ा सरचार्ज; 2 करोड़ से ज्यादा परिवारों पर पड़ेगा बोझ
मध्य प्रदेश में जुलाई के बिजली बिल महंगे होंगे। एफपीपीएएस सरचार्ज 1.11% से बढ़कर 3.77% हुआ, जिससे 200-300 यूनिट उपभोक्ताओं के बिल में ₹35-87 तक बढ़ोतर...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 08:36:58 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 08:36:58 PM (IST)
एमपी में बिजली उपभोक्ताओं को झटका। (एआई जनरेटेड)HighLights
- जुलाई में बिजली बिल पर अतिरिक्त सरचार्ज लागू किया गया।
- एफपीपीएएस 1.11 प्रतिशत से बढ़कर 3.77 प्रतिशत हुआ।
- 200-300 यूनिट उपभोक्ताओं का बिल ₹35-87 बढ़ेगा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। प्रदेश के 2 करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई माह के बिजली बिल में अतिरिक्त भार उठाना पड़ेगा।
मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के प्रविधानों के तहत फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएएस) 1.11 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.77 प्रतिशत कर दिया है। इससे 200 से 300 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं के बिल में करीब 35 से 87 रुपये तक की वृद्धि संभव है।
प्रदेश में बढ़ रही बिजली की मांग
- एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के चीफ जनरल मैनेजर (रेवेन्यू) शैलेंद्र सक्सेना ने बताया कि एफपीपीएएस हर माह बिजली खरीद की वास्तविक लागत और टैरिफ में स्वीकृत लागत के अंतर के आधार पर निर्धारित किया जाता है।
- मई 2026 में वास्तविक औसत बिजली खरीद लागत 3.87 रुपये प्रति यूनिट रही, जबकि स्वीकृत लागत 3.64 रुपये प्रति यूनिट थी। इसी अंतर के कारण जुलाई के लिए 3.77 प्रतिशत सरचार्ज लागू किया है।
- उन्होंने बताया कि प्रदेश में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। सामान्य से कम बारिश के कारण जलविद्युत उत्पादन प्रभावित होने से बिजली व्यवस्था पर दबाव बना हुआ है।