• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में बरगी के 17 गेट खुलते ही तीसरी बार उफान पर नर्मदा, घाटों में 12 फीट तक बढ़ा पानी

विशेष रूप से नदी के किनारे जाने और पानी के बढ़ते बहाव के बीच स्नान या अन्य गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने भी तटीय क्षेत्रों में निगरा...और पढ़ें

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 07:05:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 07:16:13 PM (IST)
जबलपुर में बरगी के 17 गेट खुलते ही तीसरी बार उफान पर नर्मदा, घाटों में 12  फीट तक बढ़ा पानी
आम नागरिकों से नर्मदा के घाटों और तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील।

HighLights

  1. गौरीघाट, तिलवारा, भेड़ाघाट सहित घाटों में बढ़ाई सर्तकता
  2. 10 से 12 फीट तक जलस्तर बढ़ने से गौरीघाट के घाट डूबे
  3. नर्मदा के निचले क्षेत्रों के घाटों में पानी तेजी से बढ़ रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध एक बार फिर लबालब होने की स्थिति में पहुंच गया है। बांध के जलस्तर को नियंत्रित रखने शनिवार को सीजन में 17 जलद्वार खोल दिए गए।

10 से 12 फीट तक बढ़ने की संभावना

2.38 मीटर ऊंचाई तक खोले गए 17 जलद्वारों से 6121 क्यूमेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है। जिससे नर्मदा का जलस्तर भी लगभग 10 से 12 फीट तक बढ़ने की संभावना है।

बांध के कैचमेंट एरिया में आ रहा है जंगली क्षेत्रों से पानी

दरअसल पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से मंडला, डिंडौरी सहित आस-पास के जंगली क्षेत्रों से बारिश का पानी बांध के कैचमेंट एरिया में आ रहा है।

पहले पांच फिर धीरे-धीरे करके 17 जलद्वार खोल दिए

बरगी बांध प्रबंधन के अनुसार लगातार पानी की आवक को देखते हुए पहले पांच फिर नौ, फिर 13 और फिर 17 जलद्वार खोल दिए गए हैं। बांध का अधिकतम जलस्तर 422.76 मीटर है। बांध प्रबंधन के अनुसार बांध में पानी की आवक के अनुसार जल निकासी की मात्रा को आवश्यकता के अनुरूप कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है

एक दिन में नौ से बढ़ाकर 17 जलद्वार खोले गए

सुबह 11 बजे 9 जलद्वार औसतन 1.83 मीटर ऊंचाई तक खोलकर 2522 क्यूमेक पानी छोड़ा गया-दोपहर 03 बजे 13 जलद्वार औसतन 1.88 मीटर ऊंचाई तक खोल कर 3752 क्यूमेक निकासी की गई- शाम 07 बजे से जल निकासी बढ़ाकर 17 जलद्वार औसतन 2.38 मीटर ऊंचाई तक खोलकर 6121 क्यूमेक पानी छोड़ा गया


सभी घाट एक बार फिर डूबने की कगार पर

शनिवार को बांध के 17 गेट खोलकर नर्मदा में जलराशि की निकासी किए जाने के बाद तीसरी बार मां नर्मदा उफान पर आ गई। कई फीट तक जलस्तर बढ़ने से गौरीघाट के सभी घाट एक बार फिर डूबने की कगार पर पहुंच गए।

बांध से पानी की निकासी जारी

तिलवारा, भेड़ाघाट सहित नर्मदा के निचले क्षेत्रों के घाटों में पानी तेजी से बढ़ रहा है। बांध से पानी की निकासी जारी रही तो रविवार को नर्मदा का जलस्तर बढ़ सकता है।

नर्मदा घाटों पर बढ़ेगा पानी

बरगी बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नर्मदा के निचले क्षेत्र में स्थित घाटों पर आठ फीट तक पानी बढ़ने की संभावना है। वहीं रात में जलस्तर और बढ़ सकता है। बांध प्रबंधन ने आम नागरिकों से नर्मदा के घाटों और तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- डिंडौरी जिले में तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात, जबलपुर-अमरकंटक मार्ग बंद; नर्मदा नदी आई उफान पर