• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

एमपी ऑनलाइन से भर सकेंगे यूजी प्रथम सेमेस्टर के फॉर्म, विलंब शुल्क समेत परीक्षा से एक दिन पहले भी मौका

आवश्यक दस्तावेज विश्वविद्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 23 नवंबर निर्धारित की गई है। इस तिथि के बाद दस्तावेज जमा करने पर महाविद्यालयों को 100 रुपए अतिरिक्त विलंब शुल्क देना होगा।

By Ramkrishan paramhans pandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 08:58:28 AM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 09:24:44 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी ऑनलाइन से भर सकेंगे यूजी प्रथम सेमेस्टर के फॉर्म, विलंब शुल्क समेत परीक्षा से एक दिन पहले भी मौका
विद्यार्थियों को अलग-अलग चरणों में विलंब शुल्क के साथ फाॅर्म भरने की सुविधा। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. यूजी प्रथम सेमेस्टर के आवेदन की अधिसूचना जारी
  2. परीक्षा से एक दिन पहले तक दो हजार रुपये देकर मिलेगा मौका
  3. दो से 11 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क भर सकेंगे परीक्षा फाॅर्म

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की यूजी प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर परीक्षा आवेदन की समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी दो नवंबर से एमपी ऑनलाइन के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।

विलंब शुल्क के साथ फाॅर्म भरने की सुविधा

आवेदन के लिए 11 नवंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इस अवधि में विद्यार्थियों को किसी प्रकार का विलंब शुल्क नहीं देना होगा। निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों को अलग-अलग चरणों में विलंब शुल्क के साथ फाॅर्म भरने की सुविधा दी गई है।


आवेदन करने पर देना होगा यह विलंब शुल्क

विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार, 16 नवंबर तक आवेदन करने पर 100 रुपये, जबकि 20 नवंबर तक आवेदन करने पर 750 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। इसके बाद भी आवेदन का अवसर मिलेगा।

अंतिम समय तक परीक्षा में शामिल होने का अवसर

परीक्षा प्रारंभ होने के 10 दिन पहले से लेकर परीक्षा तिथि के एक दिन पूर्व तक विद्यार्थी दो हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भर सकेंगे। इस व्यवस्था से अंतिम समय तक आवेदन से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों को भी परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सकेगा।

पाठ्यक्रम के अनुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क

विश्वविद्यालय ने बीए, बीएड, बीएससी बीएड, बीए एलएलबी, एलएलबी, एलएलएम और बीकाम एलएलबी सहित सात पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा शुल्क भी निर्धारित किया है। अधिसूचना के मुताबिक बीए बीएड के नियमित विद्यार्थियों को 3120 रुपयं, बीएससी बीएड के लिए 3800 रुपए, बीए एलएलबी और एलएलबी के लिए 2655 रुपयं तथा एलएलएम के लिए 3810 रुपय परीक्षा शुल्क देना होगा। वहीं, एटीकेटी के एक विषय की परीक्षा के लिए अधिकांश पाठ्यक्रमों में 2015 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।

23 नवंबर तक जमा करने होंगे दस्तावेज

परीक्षा आवेदन भरने के बाद संबंधित महाविद्यालयों को विद्यार्थियों के फार्म का सत्यापन और अनुमोदन करना होगा। इसके साथ ही आवश्यक दस्तावेज विश्वविद्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 23 नवंबर निर्धारित की गई है। इस तिथि के बाद दस्तावेज जमा करने पर महाविद्यालयों को 100 रुपए अतिरिक्त विलंब शुल्क देना होगा।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में डिप्टी कमिश्नर से डीआरएस तक निशाने पर, पांच लोगों से 4.57 लाख रुपये ठगे

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।