
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। परिवहन विभाग के अनुसार अब सामान्य बसों में पहले पांच किलोमीटर तक का न्यूनतम किराया सात रुपये के स्थान पर 10 रुपये होगा।
पांच किलोमीटर से अधिक दूरी पर अब प्रति किलोमीटर 1.25 रुपये की जगह दो रुपये की दर से किराया लिया जाएगा। नई दरें लागू होने से जबलपुर से पनागर, भेड़ाघाट, मझौली, कुंडम, बरगी, मनेरी और अन्य उपनगरीय मार्गों पर सफर महंगा हो जाएगा।
पहले पांच किमी तक न्यूनतम सात रुपये तथा उसके बाद 1.25 प्रति किमी। अब पहले पांंच किमी तक न्यूनतम 10 तथा उसके बाद दो रुपये प्रति किमी।
मार्ग दूरी (किमी) पुराना अनुमानित किराया नया अनुमानित किराया
गजट में जबलपुर के 18 शहरी एवं उपनगरीय मार्गों को अधिसूचित किया गया है। इनमें रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, रांझी, पाटन, भेड़ाघाट, बरगी, कुंडम, सिहोरा, मझौली, बरेला, मनेरी और देवरी (पनागर) जैसे प्रमुख रूट शामिल हैं।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा ने बताया कि यदि कोई यात्री 5.5 किलोमीटर की दूरी तय करता है तो उसे पहले पांच किलोमीटर के लिए न्यूनतम 10 रुपये और शेष आधा किलोमीटर के लिए दो रुपये अतिरिक्त देने होंगे। यानी ऐसे यात्री का कुल किराया 12 रुपये होगा। उन्होंने बताया कि नए गजट नोटिफिकेशन के अनुसार सभी संचालकों को संशोधित किराया लागू करना होगा।
नई किराया व्यवस्था लागू होने के बाद प्रतिदिन इन मार्गों पर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों की यात्रा लागत बढ़ जाएगी।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार संशोधित किराया सूची शीघ्र ही बस संचालकों को उपलब्ध करा दी जाएगी, जिसके बाद नई दरों के अनुसार यात्रियों से किराया वसूला जाएगा।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में रेजिडेंट डाॅक्टरों की काॅलर पकड़ी, थप्पड़ मारा और महिला चिकित्सक के साथ भी किया दुर्व्यवहार