• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के नर्मदा महोत्सव में होंगी ऋचा शर्मा, जसपिंदर नरूला और सुनील लोधी की प्रस्तुतियां

फिल्म *हनुमान अंश* के अमर भजन से पहचान बनाने वाले लोधी अपनी गायकी से दर्शकों को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।

By Atul ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 10:38:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 10:38:05 PM (IST)
जबलपुर के नर्मदा महोत्सव में होंगी ऋचा शर्मा, जसपिंदर नरूला और सुनील लोधी की प्रस्तुतियां
पहले दिन, 24 अक्टूबर को सुनील लोधी भक्ति संगीत पेश करेंगे। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. शरद पूर्णिमा पर 24-25 अक्टूबर को संगमरमरी वादियों में गूंजेगा संगीत
  2. फिल्म हनुमान अंश में भजन गाने वाले सुनील लोधी भी देंगे अपनी प्रस्तुति
  3. विभिन्न हिस्सों से आए लोक कलाकार भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट की संगमरमरी वादियां शरद पूर्णिमा पर संगीत, भक्ति और लोक संस्कृति से सराबोर होंगी। यहां 24 और 25 अक्टूबर को दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

लोक कलाकार भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे

पार्श्व गायिका ऋचा शर्मा, जसपिंदर नरूला और गायक सुनील लोधी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। स्थानीय कलाकारों के शास्त्रीय नृत्य और देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोक कलाकार भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश

मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड, संस्कृति विभाग और जबलपुर पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शुक्रवार को अधिकारियों ने धुआंधार जलप्रपात के निकट आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

गायकी से दर्शकों को भक्तिरस में सराबोर करेंगे

पहले दिन, 24 अक्टूबर को सुनील लोधी भक्ति संगीत पेश करेंगे। फिल्म हनुमान अंश के अमर भजन से पहचान बनाने वाले लोधी अपनी गायकी से दर्शकों को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। इसी शाम जसपिंदर नरूला सूफियाना अंदाज में प्रस्तुति देंगी। 25 अक्टूबर को ऋचा शर्मा अपनी बुलंद आवाज में सूफियाना और सुरीले गीत पेश करेंगी।


समृद्धि अय्यर नवदुर्गा शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेंगी

स्थानीय कलाकारों में 24 अक्टूबर को जबलपुर की समृद्धि अय्यर नवदुर्गा शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेंगी। 25 अक्टूबर को त्रिभंग कला एकेडमी की कौतुकी उपाध्याय कथक पेश करेंगी। केंद्रीय संस्कृति विभाग के सौजन्य से नागपुर का ढोल-ताशा समूह ‘शिवमुद्रा’ और सागर का लोकनृत्य दल पारंपरिक बधाई नृत्य प्रस्तुत करेगा।

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अपर कलेक्टर

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अपर कलेक्टर अखिलेश सिंह और जबलपुर पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (जेएटीसीसी) के सीईओ मानवेंद्र सिंह के साथ नगर परिषद के सीएमओ विक्रम झरिया और पर्यटन प्रबंधक तरुण मिश्रा भी मौजूद थे।

पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने पर भी जोर

अधिकारियों ने लोक निर्माण और खनिज विभाग के अमले को आयोजन स्थल का समतलीकरण तथा पहुंच मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए। धुआंधार जलप्रपात और नर्मदा नदी के प्रमुख घाटों पर मजबूत सुरक्षा रेलिंग लगाने के साथ पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें- त्योहार के बीच जबलपुर के पटाखा कारोबारियों को राहत, लाइसेंस बहाली के विचार का आश्‍वासन