जबलपुर में 'लाड़ली पथ' पर खुल रही शराब दुकान का विरोध, लोगों का गुस्सा देख अभी कर दी सील
जबलपुर में देर रात करीब 12 बजे नई दुकान में शराब शिफ्ट किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौके पर पहुंच गए और जमकर विरोध किया। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 01 Apr 2026 11:59:43 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Apr 2026 12:07:06 PM (IST)
मौके पर पहुंची पुलिस और दुकान को किया गया सील।HighLights
- देर रात आस-पास के लोगों ने शराब दुकान कर्मचारियों को भगाया
- सूचना मिलने के बाद पुलिस और आबकारी टीम ने दुकान को सील किया
- लोगों ने दी चेतावनी अगर दुकान खोलने की कोशिश की तो होगा आंदोलन
नईदुनिया प्रतिनिधि जबलपुर। एक अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ प्रदेश में शराब दुकानों के नए ठेके लागू हुए हैं, जिसके चलते कई जगह दुकानों के शिफ्टिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में जबलपुर के मदन महल लिंक रोड पर प्रस्तावित नई शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध सामने आया।
देर रात करीब 12 बजे पुरानी दुकान से नई जगह पर शराब शिफ्ट किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौके पर पहुंच गए और जमकर विरोध किया। लोगों ने कर्मचारियों को वहां से भगा दिया और साफ चेतावनी दी कि किसी भी हालत में यहां शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।
जहां दुकान शिफ्ट हो रही, वहां पहले बच्चों की कोचिंग थी
दरअसल जिस स्थान पर दुकान शिफ्ट की जा रही थी, वहां पहले बच्चों की कोचिंग संचालित होती थी। यही वजह है कि स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। उनका कहना है कि जिस सड़क को 'लाड़ली पथ' के रूप में विकसित किया गया, उसी मार्ग पर शराब दुकान खोले जाने का निर्णय अनुचित है और इससे सामाजिक वातावरण प्रभावित होगा। इधर सूचना मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
स्थानीय लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
आबकारी अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी और फिलहाल दुकान को सील कर दिया गया है। वहीं विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है और कलेक्टर के निर्देश के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। वहीं स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि यहां शराब दुकान खोलने की कोशिश की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।