

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बारिश की नई खेप लेकर आए बादलों ने दो दिन तक अच्छी बारिश कर जबलपुर सहित महाकोशल अंचल को तरबतर कर दिया। नदी, नाले, तालाब, बांध का जलस्तर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग की माने तो बारिश करने वाली मानसून प्रणालियाें का रूख बदल रहा है। जिससे पूर्वी मध्यप्रदेश में बना बारिश का सिलसिला टूट सकता है। हालांकि इस दौरान हल्की बारिश होती रहेगी।
बहरहाल सोमवार को भी सुबह से दोपहर तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। कभी हल्की बारिश तो कभी रिमझिम फुहारें पड़ती रही। सुबह से रात तक करीब 2.1 मिली बारिश दर्ज की गई।
सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक बढ़ गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
सूर्योदय- 5: 45
सूर्यास्त- 6:46
तापमान
अधिकतम -29.2
न्यूनतम - 23.4
आर्दता-93
-79
जबलपुर
दिनांक- अधिकतम - न्यूनतम
11 अगस्त- 26.0 - 24.0
12 अगस्त- 26.0 - 23.0
कटनी
11 अगस्त- 30.0 - 24.0
12 अगस्त- 30.0 - 25.0
मंडला
11 अगस्त- 26.0 - 23.0
12 अगस्त- 27.0 - 23.0
यह भी पढ़ें- जबलपुर में महिला समूहों से वसूली, बैंक में जमा करने के बजाय हड़प लिए 25.44 लाख