जिस दिन आनी थी बारात उसी दिन युवती स्वजन के साथ पहुंची थाने, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, तस्वीरें मिलने की बात कह तोड़ा रिश्ता
जबलपुर में शादी तय होने के बाद एक युवती के साथ दुष्कर्म एवं रिश्ता करने से इंकार करने का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 22 Apr 2026 10:39:46 AM (IST)Updated Date: Wed, 22 Apr 2026 10:49:03 AM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो। AI GeneratedHighLights
- दस दिन पहले फोन कर शादी से किया इंकार
- पूर्व संबंध की जानकारी न देने पर आपत्ति जताई
- आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शादी तय होने के बाद एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बाद में कुछ फोटो मिलने के बाद शादी से इंकार कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय युवती का विवाह अजीत नामक युवक से तय हुआ था। दोनों के बीच बातचीत चल रही थी।
दस दिन पहले फोन कर शादी से किया इंकार
23 मार्च की शाम युवती घर पर अकेली थी, तभी अजीत वहां पहुंचा। उसने खुद को भावी पति बताते हुए भरोसा दिलाया और युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी से करीब दस दिन पहले आरोपित ने युवती को फोन कर शादी से इंकार कर दिया।
उसने बताया कि युवती के पूर्व परिचित शिवांशु द्वारा भेजी गई कुछ तस्वीरों के कारण वह यह फैसला ले रहा है। साथ ही पूर्व संबंध की जानकारी पहले न देने पर भी आपत्ति जताई।
यह भी पढ़ें- दूध लाने पर शुरू हुआ झगड़ा, फिर ससुर की डांट पड़ी तो मोबाइल टावर पर चढ़ा दामाद, भोपाल में 'शोले' स्टाइल ड्रामा
युवती अपने स्वजन के साथ महिला थाने पहुंची
घटना के बाद युवती ने पूरी बात स्वजन को बताई। स्वजन आरोपित के घर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद दोनों पक्ष माढ़ोताल थाने पहुंचे, जहां समझाइश के प्रयास हुए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
आखिरकार जिस दिन बरात आनी थी, उसी दिन युवती अपने स्वजन के साथ महिला थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।