MP Budget 2026: भेड़ाघाट से चौंसठ योगिनी तक रोप-वे की सौगात, बजट में प्रावधान, अब आसान होगी मंदिर की चढ़ाई
पर्यटन की दृष्टि से उभर रहे जबलपुर में पर्यटन के नए आयाम स्थापित होंगे। क्योंकि शहर के प्रमुख प्राकृतिक दर्शनीय व प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल भेड़ ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 19 Feb 2026 10:26:34 AM (IST)Updated Date: Thu, 19 Feb 2026 10:26:34 AM (IST)
भेड़ाघाट से चौंसठ योगिनी तक रोप-वे की सौगात नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पर्यटन की दृष्टि से उभर रहे जबलपुर में पर्यटन के नए आयाम स्थापित होंगे। क्योंकि शहर के प्रमुख प्राकृतिक दर्शनीय व प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल भेड़ाघाट से चौंसठ योगिनी रोप-वे प्रस्तावित हैं। बुधवार को पेश बजट 2025-26 में कहा गया है कि मध्यप्रदेश देश का पहला प्रदेश है, जिसने ईको सेसिटिव जोनल मास्टर प्लान बनाने का कार्य प्रारंभ किया है। जबलपुर के भेड़ाघाट से चौंसठ योगिनी में रोप-वे प्रस्तावित हैं। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में रुपये 900 करोड़ से अधिक लागत के 17 सांस्कृतिक एवं धार्मिक लोकों के निर्माण कार्य पूर्णता की ओर हैं।
पर्यटकों को चढ़ाई से मिलेगी निजात
जबलपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों भेड़ाघाट से चौंसठ योगिनी मंदिर के बीच रोप-वे बन जाने से पर्यटकों को मंदिर की चढ़ाई चढ़ने से निजात मिल जाएगी, वहीं पर्यटकों को सुलभ आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह परियोजना शहर की ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों को बढ़ावा देगी।