जबलपुर में एसपी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान YouTuber फर्जी पत्रकार से हाथापाई, FIR दर्ज
मौके पर मौजूद महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया। बाद में दोनों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में प्रकरण दर्ज किया ग ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 09:51:59 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 09:51:59 AM (IST)
जनसुनवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। नईदुनियाHighLights
- एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट से मचा हड़कंप
- महिला के चेहरे पर चोट लग गई और खून बहने लगा
- दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़ कर की धक्का-मुक्की
नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की, जिससे एक महिला के चेहरे पर चोट लग गई और खून बहने लगा।
जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थीं
संजीवनी नगर स्थित रुद्राक्ष पार्क निवासी विंध्या रैकवार, जो यूट्यूबर बताई जा रही हैं, जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थीं। इसी दौरान सदर क्षेत्र की गली नंबर 10 निवासी पिंकी टंडन भी वहां पहुंच गईं।
धक्का-मुक्की करते हुए जमीन पर गिरा दिया
बताया जाता है कि दोनों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद और रंजिश चली आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आमना-सामना होते ही दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़ लिए और धक्का-मुक्की करते हुए जमीन पर गिरा दिया।
पहले दोनों के बीच हाथापाई और फिर मारपीट
कार्यालय परिसर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले दोनों के बीच हाथापाई तेज हो गई। मारपीट के दौरान पिंकी टंडन के चेहरे पर चोट लगने से खून निकलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही महिला पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे तथा दोनों को अलग किया।
पुलिस दोनों महिलाओं को थाने ले गई
बाद में सिविल लाइंस थाना पुलिस दोनों महिलाओं को थाने ले गई। जनसुनवाई के दौरान हुई इस घटना से कुछ समय के लिए एसपी कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और विवाद से संबंधित धाराओं में एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- MPL 2026: अक्षत रघुवंशी का लीग में सबसे बड़ा स्कोर, रीवा जैगुआर्स ने जबलपुर रॉयल लायंस को हराया