• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के मेडिकल काॅलेज अस्पताल के एनाटाॅमी विभाग में घुसा सात फीट लंबा सांप, पढ़ाई कर रहे छात्रों में अफरा-तफरी

इसे रैट स्नेक कहते हैं, इसके अलावा घोड़ा पछाड़,धामन, और अषढिया भी इसी को कहते हैं। ये सांप जहरीला नहीं होता है। और बेहद शर्मीला होता है।

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 05:10:01 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 05:10:01 PM (IST)
जबलपुर के मेडिकल काॅलेज अस्पताल के एनाटाॅमी विभाग में घुसा सात फीट लंबा सांप, पढ़ाई कर रहे छात्रों में अफरा-तफरी
सांप को पकड़ने की कोशिश करते सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे। सौजन्‍य वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. बिलों से निकल कर घर, ऑफिस में घुसने लगे
  2. सांप की सूचना सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को दी
  3. पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का सांप है

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मौसम में बदलाव के चलते सरीसृप भी बैचने होकर बिलों से निकल कर घर, ऑफिस में घुसने लगे हैं। सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल काॅलेज अस्पताल जबलपुर के एनाटाॅमी विभाग में सात फीट लंबा सांप घुस आया।

सर्प विशेषज्ञ ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया

पढ़ाई कर रहे मेडिकल काॅलेज के छात्रों में अफरा-तफरा मच गई। आनन-फानन में सांप की सूचना सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को दी गई। मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

सुबह दस बजे जब छात्र पढ़ाई कर रहे थे

सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने बताया कि सुबह दस बजे जब छात्र पढ़ाई कर रहे थे, तभी एक छात्र की नजर कक्षा में प्रवेश कर रहे सात फीट लंबे सांप पर पड़ी।

चूहे अधिक से अधिक पसंद होते हैं

छात्र ने प्रोफेसर डाॅ. सुनील अग्रवाल को सूचना दी। उनकी सूचना मिलते ही सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का सांप है, जिसे चूहे अधिक से अधिक पसंद होते हैं।

घोड़ा पछाड़, धामन, और अषढिया भी कहते हैं

इसे रैट स्नेक कहते हैं, इसके अलावा घोड़ा पछाड़,धामन, और अषढिया भी इसी को कहते हैं। ये सांप जहरीला नहीं होता है। और बेहद शर्मीला होता है।जब तक कोई छेड़छाड़ ना करें तब तक सर्प किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।


यह भी पढ़ें- जबलपुर में प्रेम विवाह के बाद बहनोई को बातचीत के लिए बुलाया, फिर चाकू से किए कई वार