• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

रेलवे में भोजन सप्लाई करने वाले सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट में बाथरूम के पानी से पका रहे खाना

साउथ सिविल लाइंस स्थित सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट एवं किचन में गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियों में भोजन तैयार किए जाने का मामला सामने आया है।

By Ramkrishan paramhans pandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 09:12:19 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 09:12:19 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रेलवे में भोजन सप्लाई करने वाले सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट में बाथरूम के पानी से पका रहे खाना
रेस्टोरेंट सील, पनीर, दाल-चावल समेत मिठाइयों के नमूने भेजे। सौजन्‍य सौशल मीडिया

HighLights

  1. गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियों में भोजन तैयार करने का मामला
  2. संयुक्त टीम को किचन में साफ-सफाई की गंभीर खामियां मिलीं
  3. रेलवे में यात्रियों के लिए तैयार भोजन के पैकेट सप्लाई करते हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रेलवे में यात्रियों के लिए तैयार भोजन के पैकेट सप्लाई करने वाले साउथ सिविल लाइंस स्थित सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट शिकायत के आधार पर गुरुवार को निरीक्षण करने पहुंची राजस्व और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम को किचन में साफ-सफाई की गंभीर खामियां मिलीं।

बाथरूम के पानी का इस्तेमाल सब्जियां धोते पकड़े गए

अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान बाथरूम के पानी का इस्तेमाल सब्जियां धोने और भोजन तैयार करने में किए जाने की स्थिति भी सामने आई। इसके बाद रेस्टोरेंट को सील करने और एफएसएसएआइ लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई।


सभी नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे जा रहे हैं

टीम ने रेस्टोरेंट से पनीर, दाल और चावल के नमूने भी लिए हैं। वहीं, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए गौरीघाट स्थित न्यू केशरवानी स्वीट्स और रामपुर स्थित मधु कलश स्वीट्स से भी मिठाइयों के नमूने एकत्र किए गए हैं। सभी नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे जा रहे हैं।

बाथरूम के पानी के इस्तेमाल की स्थिति मिली

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर रांझी एसडीएम के साथ राजस्व और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता के अनुसार, सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट एवं किचन की जांच शिकायत के आधार पर की गई थी।

शर्तों के उल्लंघन से संबंधित खामियां सामने आईं

निरीक्षण में किचन की अस्वच्छ परिस्थितियों और लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन से संबंधित खामियां सामने आईं। अधिकारियों ने बताया कि रेस्टोरेंट में तैयार भोजन के पैकेट रेलवे में सप्लाई किए जाते थे। कार्रवाई के दौरान पनीर, दाल और चावल के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की आगे की जांच और वैधानिक प्रक्रिया के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।

मिठाई दुकानों से भी लिए नमूने

संयुक्त टीम ने ग्वारीघाट स्थित न्यू केशरवानी स्वीट्स से नारियल बर्फी और मगज के लड्डू के नमूने लिए। वहीं, रामपुर स्थित मधु कलश स्वीट्स से आटे के लड्डू और पेड़े के नमूने एकत्र किए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान जारी रहेगा। कलेक्टर विश्वकर्मा के अनुसार, मिलावट और स्वच्छता संबंधी नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत मिठाई दुकानों के अलावा होटल और रेस्टोरेंट की भी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में 309 सफाईकर्मियों को स्थायी नौकरी देने वाले IAS रमेश थेटे का चर्चित रहा कार्यकाल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।