• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में मूक-बधिर दिव्यांगों के लिए छह माह का सांकेतिक भाषा पाठ्यक्रम शुरू

मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शक्ति वर्मा ने कहा कि पाठ्यक्रम का उद्देश्य मूक-बधिर दिव्यांगों को अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने तथा अपनी...और पढ़ें

By Surendra DubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 10:49:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 10:49:11 PM (IST)
जबलपुर में मूक-बधिर दिव्यांगों के लिए छह माह का सांकेतिक भाषा पाठ्यक्रम शुरू

HighLights

  1. विधिक साक्षरता शिविर भी हुआ आयोजित
  2. आत्मनिर्भर बनकर देश की प्रगति में योगदान दें
  3. विद्यार्थियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मूक-बधिर दिव्यांग विशेष व्यक्तियों और विद्यार्थियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा छह माह के विशेष सांकेतिक भाषा साप्ताहिक पाठ्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को कला निकेतन पॉलीटेक्निक काॅलेज में किया गया। साथ ही विधिक साक्षरता शिविर भी आयोजित हुआ।

पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शक्ति वर्मा ने कहा कि पाठ्यक्रम का उद्देश्य मूक-बधिर दिव्यांगों को अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने तथा अपनी समस्याओं और आकांक्षाओं को शासन के सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाने में सक्षम बनाना है।


योजनाओं और सुविधाओं से वंचित न रहें

प्राधिकरण की सचिव बोलीं- मूक-बधिर से वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं से वंचित न रहें तथा आत्मनिर्भर बनकर समाज और देश की प्रगति में योगदान दे सकें।

कार्यक्रम में यह अतिथि‍ रहे उपस्थित

कार्यक्रम में कला निकेतन पाॅलीटेक्निक काॅलेज के प्राचार्य एसके पांडे, व्याख्याता शैली धोपे, सांकेतिक भाषा प्रशिक्षक अक्षय सोनी, अनुश्री नेमा, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सत्कार अधिकारी व्यासमूनि यादव, आईटी आफिसर सत्येंद्र त्रिपाठी, रविंद्र गुर्जर सहित राज्य और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन और आभार प्रदर्शन काजल नीखरे ने किया।

यह भी पढ़ें- जबलपुर होकर चलने वाली वलसाड-दानापुर स्पेशल के आठ फेरे बढ़े, संशोधित समय-सारणी जान लें