• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में रियल एस्टेट कारोबारी को ब्लैकमेल करने वाली को थप्पड़ मारना हेड कांस्‍टेबल को पड़ा भारी

कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल कदंब ट्री के रेस्टोरेंट में आर्केस्ट्रा डांसर उमरिया निवासी पूजा रैदास रोहणी को ढाई लाख रुपये लेते पकड़ा गया था।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 10:53:20 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 10:53:20 PM (IST)
जबलपुर में रियल एस्टेट कारोबारी को ब्लैकमेल करने वाली को थप्पड़ मारना हेड कांस्‍टेबल को पड़ा भारी
आरोपी महिला के रेस्टोरेंट में पहुंचने और रुपये का थैला लेते वीडियो सामने आया था। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. बिना वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए कार्रवाई
  2. वीडियो वायरल होने के बाद किया लाइन हाजिर
  3. महिला कांस्‍टेबल को नोटिस जारी कर जवाब तलब

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गौरीघाट निवासी रियल एस्टेट कारोबारी सार्थक सिंह गौतम को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने की आरोपित युवती को पकड़ने वाली हेड कांस्‍टेबल कमला पटेल को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने लाइन हाजिर कर दिया है।

थप्पड़ मारते वीडियो वायरल हो गया

हेड कांस्‍टेबल कमला ने कार्यवाही से पहले किसी वरिष्ठ अधिकारी को सूचना नहीं दी थी। कार्यवाही के दौरान युवती को थप्पड़ मारते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में न्यायालय ने भी महिला कांस्‍टेबल को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

ढाई लाख रुपये लेते पकड़ा गया था

कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल कदंब ट्री के रेस्टोरेंट में आर्केस्ट्रा डांसर उमरिया निवासी पूजा रैदास रोहणी को ढाई लाख रुपये लेते पकड़ा गया था। पूजा की रियल एस्टेट कारोबारी सार्थक सिंह गौतम से एक साल से पहचान थी।

मामला खत्म करने के बदले सात लाख रुपये मांगे थे

आरोप है कि वह विवाह का दबाव बनाने लगी तो उनके बीच लेन-देन की बात हुई। पूजा ने मामला खत्म करने और पीछा छोड़ने के बदले सात लाख रुपये मांगे थे। सौदा तय होने के बाद वह रविवार को 2.50 लाख रुपये की पहली किस्त लेने रेस्टोरेंट पहुंची थी। तभी पुलिस ने कार्यवाही कर उसे पकड़ लिया और बैग से रकम बरामद की।


रेस्टोरेंट में पहुंचने और रुपये का थैला लेते वीडियो सामने आया

पुलिस कार्यवाही के दौरान आरोपी महिला के रेस्टोरेंट में पहुंचने और रुपये का थैला लेते वीडियो सामने आया। इस वीडियो में हेड कांस्‍टेबल कमला आरोपी महिला को थप्पड़ मारते दिख रही है। इस थप्पड़ की चर्चा फैली तो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया।

सूचित किए बिना कार्यवाही पर सवाल-जवाब शुरू हुए

वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किए बिना कार्यवाही पर सवाल-जवाब शुरू हुए, जिसके बाद हेड कांस्‍टेबल के निलंबन के आदेश दिए गए। वहीं, आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज होने की बात जांच में आई हैं।

यह भी पढ़ें- मथुरा में संत प्रेमानंद के शिष्य ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, एक वर्ष पहले जबलपुर से वृंदावन जाकर ली थी दीक्षा