Weather Update Jabalpur : तीन दिन बदला रहेगा मौसम, तेज हवा व गरज-चमक के साथ पड़ेगी बौछारें, बालाघाट में कई बड़े पेड़ धराशाई
Weather Update Jabalpur : मौसम विभाग अगले तीन दिनों तक जबलपुर सहित संभाग के बालाघाट, कटनी, मंडला, डिंडौरी सहित अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें प ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 02 May 2026 02:33:32 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 May 2026 02:59:38 PM (IST)
बारिश के बीच गंतव्य की ओर जाती युवती। नईदुनियाHighLights
- हो सकती है बूंदाबांदी, कहीं-कहीं पड़ी बौछारें।
- रात को नम हवा से कुछ राहत मिल सकती है
- हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर, Weather Update Jabalpur । अलग-अलग पश्चिमी विक्षोभ और गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे क्षेत्र में ऊंचाई पर बने हवा के चक्रवातीय परिसंचरण से मौसम की रंगत बदल गई है। शुक्रवार को सुबह से धूप-बादल की रस्साकशी के बीच शाम को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई।
40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा के झोंके
इस दौरान मौसम विभाग ने जबलपुर, भेड़ाघाट, कटनी में 60 और उमरिया, बांधवगढ़, डिंडोरी, मंडला,कान्हा, नरसिंहपुर, सीहोर में 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा के झोंके के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
![naidunia_image]()
शाम होते ही सक्रिय हुए बादल
सुबह से सूरज के लुकाछिपी का खेल जारी रहेगा। बीच-बीच में बादल भी आएंगे। गर्मी से बेहाल लोगों को शाम होते ही कुछ राहत मिलेगी। कुछ देर बाद बूंदाबांदी होने से गर्मी से परेशान लोगों को ठंडक का अनुभव होगा। जबलपुर से लगे बरेला, बरगी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा के साथ वर्षा तो रात को नम हवा से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
![naidunia_image]()
दिन का तापमान 38 डिग्री पर आया
बादल-बारिश के चलते दिन का अधिकतम तापमान भी 38.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री की गिरावट के साथ 22.8 डिग्री तक नीचे आ गया।
![naidunia_image]()
आंधी-तूफान ने बालाघाट में मचाई तबाही
बालाघाट में कई बड़े पेड़ धराशाई हुए। पेड़ों के नीचे कई गाड़ियां दबीं, बिजली तार टूट गए। टिन शेड, फ्रेम हवा में उड़े। रुकरुककर बारिश होती रही।
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()