ड्राइंग-डिजाइन में अटका जबलपुर की गोहलपुर पुलिया का चौड़ीकरण, इधर ‘जाम’ से मच रहा कोहराम
मदनमहल फ्लाई ओवर निर्माण के बाद गोहलपुर की संकरी से निकलना अब और भी दूभर हाे गया है। मदनमहल फ्लाई ओवर बनने के बाद करीब आठ फीट चौड़ी पुलिया पर वाहनों क ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 08:34:38 AM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jun 2026 08:46:40 AM (IST)
गोहलपुर पुलिया चौड़ीकरण शुरू नही होने से प्रतिदिन लग रहा जाम परेशान आमजन। नईदुनियाHighLights
- 3.54 करोड़ रुपये की लागत से पुलिया चौड़ीकरण
- पुलिया चौड़ीकरण का चार मर्ई को हुआ था भूमिपूजन
- चार दिन बाद ही काम हुआ बंद अब हो रही परेशानी
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पुलिया पर हर दिन ‘जाम’ से कोहराम मच रहा है। पल-पल में लगने वाले जाम से बूढ़े-बच्चे और बीमार परेशान है। वहीं सुबह से रात तक हार्न का शोर-शराबे आस-पास के व्यापारियों को त्रस्त किए हैं। ऐसा नही है कि पुलिया के चौड़ीकरण की सुध नहीं ली गई।
सात बार पुलिया के चौड़ीकरण के टेंडर जारी किए
नगर निगम प्रशासन ने करीब सात बार पुलिया के चौड़ीकरण के टेंडर जारी किए आठवीं बार एक ठेकेदार ने रूचि दिखाई अौर टेंडर भी ले लिया। करीब 3.54 करोड़ की लागत से चार मई 2026 को महापौर,सासंद, विधायक, पार्षद ने धूमधाम से पुलिया चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन भी किया। इसके बाद कुछ दिन तोड़-फोड़ की कार्रवाई भी हुई।
![naidunia_image]()
डिजाइन स्वीकृत होेने के बाद ही काम पुन: आरंभ हो पाएगा
लोगों को लगा कि अब संकरी पुलिया से निजात मिल जाएगी परंतु भूमिपूजन के चार दिन बाद ही काम बंद हो गया। कहा जा रहा है कि पुलिया निर्माण का काम ड्राइंग-डिजाइन के फेर में फंसा है। डिजाइन स्वीकृत होेने के बाद ही काम पुन: आरंभ हो पाएगा।
अनुमोदन के लिए भेजा गया है इंजीनियरिंग कालेज
![naidunia_image]()
नगर निगम द्वारा गोहलपुर पुलिया को 80 फीट तक चौड़ा करने और निर्माण कार्य के दौरान यातायात भी सुचारू रूप से चलता रहे इसके लिए तैयार की गई पुलिया की ड्राइंग-डिजाइन को अनुमोदन के लिए शासकीय जबलपुर इंजीनियरिंग कालेज भेजा गया है। कहा जा रहा है कि जब अनुमोदन होगा उसके बाद ही निर्माण कार्य आरंभ हाे पाएगा।
![naidunia_image]()
फ्लाई ओवर से थाने तक लग रही वाहनों की कतार
- फिलहाल संकरी पुलिया के कारण मदनमहल फ्लाई ओवर से लेकर गोहलपुर पुलिया और उसके आगे गोहलपुर थाने तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग रहीं हैं।
- फ्लाई ओवर बनने के बाद मदनमहल की तरफ से आने वाले वाहन तेज गति से आधारताल की तरफ आते हैं परंतु बीच में आठ फीट चौड़ी पुलिया से उनकी गति धीमी हो जाती है।
- पुलिया के दोनों तरफ रोजाना ही सुबह से शाम तक जाम लग रहा है, जिसमें कई बार मरीजों को ले जाती एंबुलेंस भी फंसी नजर आती है।
नीचे से गुजर रही राइजिंग मेनलाइन, दूसरा विकल्प नहीं:
- दमोहनाका से अाधारताल की तरफ आने के लिए दूसरा कोई रास्ता भी विकल्प के तौर पर नही है।
- पुलिया के नीचे से आधे शहर को जलापूर्ति करने वाली 1100 एमएम की राइजिंग लाइन गुजर रही है यही कारण है कि पुलिया अब तक चौड़ी नहीं हाे पाई ।
- ये मार्ग कटनी राष्ट्रीय राजमार्ग को भी जोड़ता है। ज्यादातर यात्री बसें और भारी वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते हैं
ये है दावा
- 80 फीट चौड़ी होगी पुलिया
- 3.54 करोड़ की लागत से होगा चौड़ीकरण
- 06 माह में पूरा करना है चौड़ीकरण कार्य
गोहलपुर पुलिया के चौड़ीकरण का कार्य अभी बंद है। इसकी ड्राइंग-डिजाइन अनुमोदन के लिए भेजी गई है। जैसे ही अनुमोदन मिल जाएगा निर्माण कार्य भी आरंभ कर देंगे। पुलिया चौड़ीकरण कार्य काे पूरा करने की समय सीमा छह माह निर्धारित है।
कमलेश श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री, नगर निगम
यह भी पढ़ें- अब MP के जबलपुर में त्विषा जैसा केस, बाथरूम में गिरी पत्नी को 5 मिनट की दूरी पर बने अस्पताल पहुंचाने में लग गए ढाई घंटे