• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में पेंशनर कार्ड, ऑनलाइन जाॅब और यूपीआई के नाम पर तीन लोगों से 4.46 लाख ठगे

हिस्ट्री जांचने पर यूपीआई पे के जरिए अलग-अलग खातों में 35 हजार 249 रुपये ट्रांसफर मिले। जबकि इस इस दौरान उसने कोई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं किया था।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 10:45:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 10:45:53 PM (IST)
जबलपुर में पेंशनर कार्ड, ऑनलाइन जाॅब और यूपीआई के नाम पर तीन लोगों से 4.46 लाख ठगे
कुछ दिनों पूर्व मोबाइल पर सीनियर सिटीजन पेंशनर कार्ड का विज्ञापन देखा था। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. शहर में अलग-अलग मामलों में धोखाधड़ी
  2. पुलिस ने की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू
  3. मोबाइल से लाॅगिन करने के नाम पर कई बार शुल्क मांगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर में ऑनलाइन ठगी के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। कोतवाली और अधारताल थाने में दर्ज मामलों में ठगों ने पेंशनर कार्ड बनवाने, ऑनलाइन डाटा एंट्री जाब और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल चार लाख 46 हजार 249 रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पेंशनर कार्ड के नाम पर 3.80 लाख गंवाए

कोतवाली थाना क्षेत्र के जानकी नगर निवासी विजय तिवारी (76) इंदौर में कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइज विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्होंने कुछ दिनों पूर्व मोबाइल पर सीनियर सिटीजन पेंशनर कार्ड का विज्ञापन देखा था। इसके बाद एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को यूनियन बैंक आफ इंडिया की पेंशनर कार्ड यूनिट से बताया।


एटीएम से पैसे निकालने पर खाते में अपर्याप्त बैलेंस

आईसीआईसीआई बैंक का पेंशनर कार्ड बनाने की बात कही। बातचीत के दौरान आरोपी ने कार्ड प्रक्रिया के नाम पर उन्हें फोन पर रोके रखा। अगले दिन एटीएम से पैसे निकालने पर खाते में अपर्याप्त बैलेंस का पता चला। बैंक स्टेटमेंट में 12 और 13 सितंबर के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 3.80 लाख रुपये निकलने की जानकारी मिली।

जॉब दिलाने के नाम पर 31 हजार की ठगी

कोतवाली थाना क्षेत्र के चेरीताल में रह रही निशा रैदास (24) मूलत: कुंडम की निवासी हैं। उसने ऑनलाइन डाटा एंट्री जाॅब के लिए ग्रो इंडिया कंपनी में आवेदन किया था। उसने 800 डाटा एंट्री के बदले 32 हजार रुपये मिलने का झांसा दिया गया।

मोबाइल से लाॅगिन करने के नाम पर अलग-अलग शुल्क मांगे

डाटा गलत होने और मोबाइल से लाॅगिन करने के नाम पर अलग-अलग शुल्क मांगे गए। युवती ने 14 और 17 अगस्त को तीन बार में यूपीआई से 31 हजार रुपये दिए। इसके बाद भी उससे रकम मांगी गई। तब उसे धोखाधड़ी का संदेह हुआ।

खाते से 35 हजार 249 रुपये ट्रांसफर

अधारताल थाना क्षेत्र के न्यूज कंचनपुर निवासी सुजाता विश्वकर्मा को बेटी के स्कूल की फीस जमा करनी थी। उसने 16 सितंबर को बेटी की फीस जमा करने के लिए खाते का बैलेंस देखा तो 386 रुपये ही थे। कोई अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से रुपये पार कर दिया। तीनों मामलों में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- MP हाई कोर्ट ने छिंदवाड़ा SP के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट, 1 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी का आदेश