जबलपुर में शादी टूटने पर भिड़ गए दो पक्ष, सड़क पर जमकर लाठी-पत्थर चले, कार भी जलाई; 18 लोगों पर FIR
जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र में एक युवती की शादी टूटने के बाद दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। शुक्रवार रात बीच सड़क पर दोनों पक ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 14 Jun 2026 10:06:55 AM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jun 2026 11:49:56 AM (IST)
जबलपुर में शादी टूटने पर भिड़ गए दो पक्ष (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- जबलपुर में शादी टूटने पर भिड़ गए दो पक्ष
- तस्वीरें भेजकर तुड़वाने का आरोप लगा
- दोनों पक्षों के 18 लोगों पर एफआईआर दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मझौली थाना क्षेत्र में एक युवती की शादी टूटने के बाद दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। शुक्रवार रात बीच सड़क पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद के दौरान पथराव किया गया। एक कार में आग लगा दी गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
18 लोगों पर FIR दर्ज
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थाना क्षेत्र निवासी हर्ष की एक युवती से मित्रता थी। कुछ समय पहले युवती के स्वजन को इसकी जानकारी लग गई थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। इस घटना के बाद से हर्ष युवती के परिवार से रंजिश रखने लगा था।
हाल ही में युवती का विवाह तय हुआ। आरोप है कि हर्ष ने युवती की कुछ तस्वीरें उसके होने वाले ससुराल पक्ष को भेज दीं। तस्वीरें सामने आने के बाद विवाह टूट गया, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया।
संघर्ष के दौरान लाठियों से हमला और पथराव
शुक्रवार रात हर्ष अपने साथियों नरेंद्र, आईला, गणेश, अल्लू, अंशुल, राज, आशुतोष और सत्तू के साथ घूम रहा था। तभी उसका सामना युवती के स्वजन से हो गया। उसे देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सड़क पर हुए इस संघर्ष के दौरान लाठियों से हमला और पथराव किया गया, जिससे मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई।