सेना का 'अचूक' कवच फिर होगा तैयार... अपडेटेड वर्जन में मिलेगी एल-70 एंटी एयरक्राफ्ट गन, ओएफके जबलपुर में उत्पादन शुरू करने की तैयारी
उन्नत एल-70 एंटी-एयरक्राफ्ट गन का उत्पादन फिर से शुरू किया जा रहा है। यह अब आधुनिक इलेक्ट्रिक ड्राइव, फायर कंट्रोल सिस्टम और रडार से लैस होगी। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 29 Mar 2026 03:18:28 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Mar 2026 03:18:28 PM (IST)
सेना का 'अचूक' कवच फिर होगा तैयार( फोटो- एआई)HighLights
- एल-70 गन का उत्पादन फिर से शुरू करने की तैयारी
- आधुनिक सिस्टम और रडार से लैस होगा नया संस्करण
- ऑपरेशन में सटीक प्रदर्शन से बढ़ा सेना का भरोसा
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। उन्नत एल-70 एंटी-एयरक्राफ्ट गन का उत्पादन फिर से शुरू किया जा रहा है। यह अब आधुनिक इलेक्ट्रिक ड्राइव, फायर कंट्रोल सिस्टम और रडार से लैस होगी। आपरेशन सिंदूर में अपने अचूक निशाने से सबसे सटीक प्रदर्शन करने वाली एंटी एयरक्राफ्ट गन एल-70 ने आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया (ओएफके) को अपने उत्पादन पर गर्व करने का अवसर दे दिया है। यह एडवांस वर्जन है और एल-70 गन ओएफके का ही उत्पादन है।
महत्वपूर्ण है कि ओएफके एल-70 के एम्युनेशन पर कार्य करता है। करीब चार साल पहले तक सेना को बनाकर दिया जा रहा था। शांति काल के कारण इसकी उपयोगिता सीमित होने से रक्षा उत्पादन बंद था। ओएफके इसके एक बार फिर ट्रायल उत्पादन कर सकती है। संभावना है कि उत्पादन शीघ्र ही शुरू हो सकेगा।
ट्रायल उत्पादन से पहले तैयारियां तेज
श्रमिक सूत्रों के अनुसार म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (एमआइएल) की एक इकाई ओएफके एल-70 के ट्रायल उत्पादन शुरू करने से पहले इन-हाउस तैयारियों को पुख्ता करने के साथ मंथन में जुटी है। माना जा रहा है कि सेना से रक्षा उत्पादन को हरी झंडी मिलने के बाद कार्य के गति पकड़ने की संभावना है।
स्वदेशी तकनीक से बढ़ी साख
इस बीच ओएफके ने शानदार रक्षा उत्पादन से आयुध क्षेत्र में अपनी साख में काफी इजाफा किया है। पूर्व में निजी कंपनियों से उसे चुनौती मिल रही थी, लेकिन अपने रक्षा उत्पादन में निर्माणी ने स्वदेशी तकनीक का भरपूर इस्तेमाल करने के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ख्याल रखा है। यही कारण है कि देश की सेना का निर्माणी पर हमेशा से भरोसा कायम रहा है और उसके उत्पादन सटीक प्रदर्शन करते रहे हैं।